फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर अवश्य बनाई जाती है ये खास बर्फी, इसके भोग से भोलेनाथ भी होते हैं खुश

Wed, 26 Feb 2025 06:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस महाशिवरात्रि आप भोलेनाथ को सिंघाड़े की बर्फी का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। 
विज्ञापन
1 of 6
महाशिवरात्रि के लिए सिंघाड़े के आटे की बर्फी कैसे तैयार करें? - फोटो : instagram
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शंकर को समर्पित होता है। ये त्योहार पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 26 फरवरी को पड़ रही है, ऐसे में महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को ही मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भक्तजन रात्रि जागरण करते हैं। शिव पूजन, व्रत और जलाभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

इसी क्रम में वो भगवान भोलेनाथ के पसंदीदा पकवानों का भोग भी लगाते हैं। महादेव के पसंदीदा पकवानों में सिंघाड़े के आटे की बर्फी भी काफी अहम है। एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई होती है, जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सिंघाड़े के आटे की बर्फी बनाने की सामग्री - फोटो : instagram
 सिंघाड़े के आटे की बर्फी बनाने की सामग्री 
  • सिंघाड़े का आटा – 1 कप  
  • घी – 3 बड़े चम्मच  
  •  चीनी – ½ कप 
  •  पानी – ½ कप  
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच  
  • कद्दूकस किया नारियल – 2 बड़े चम्मच
  • कटी हुई मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) – 2 बड़े चम्मच  
 
विज्ञापन

3 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
बनाने की विधि
  • सिंघाड़े की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें सिंघाड़े के आटे को डालकर सही से भूनें।
  • इसे आपको 5-7 मिनट तक सही से भूनना है।
  • जब इसमें से खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें।

4 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
  • अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें और तब तक दूसरी कड़ाही में चीनी में ½ कप पानी  डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • जब ये चाशनी एक तार की होकर गाढ़ी हो जाए तो इसकी गैस भी बंद कर दें।
विज्ञापन

5 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
  • अब इस चाशनी में इलायची पाउडर, नारियल और कटे हुए मेवे मिलाएं और 1-2 मिनट तक लगातार चलाते रहें।
  • आखिर में इस मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में डालें और समान रूप से फैला दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
  • अब इसे 10-15 मिनट के लिए ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में बर्फी के टुकड़े काट लें।  
  • बस हो गई तैयार स्वादिष्ट और पौष्टिक सिंघाड़े के आटे की बर्फी।
  • इसे महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं और भगवान शिव को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें