कुट्टू के आटे की पूरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुट्टू का आटा आमतौर पर व्रत (उपवास) में खाया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को एनर्जी देता है। कुट्टू के आटे से कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं, जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
1. कुट्टू के आटे की पूरी
सामग्री:
- 1 कप कुट्टू का आटा
- 2 उबले आलू (कद्दूकस किए हुए)
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती
- तलने के लिए घी या तेल
विधि:
कुट्टू के आटे में कद्दूकस किए हुए आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। छोटी लोई बनाकर बेलें और गरम तेल में कुरकुरी पूरी तल लें। आलू की सब्जी या दही के साथ परोसें।