फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण, खाना जरूरी हो तो ये 5 चीजें ही खाएं, वजह भी जान लें

Sun, 22 Jul 2018 03:02 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
lunar eclipse
27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। हिंदू मान्यता और प्रथाओं के मुताबिक ग्रहण के समय सूतक लग जाता है जिस दौरान कई काम करने के लिए मना किया जाता है। इस दौरान खाना पकाने और खाने के भी मनाही होती है। क्योंकि इस दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण का प्रकोप बढ़ जाने से भोज्य पदार्थ ग्रहण करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। लेकिन बीमार लोगों या प्रेगनेंट महिलाओं को इस दौरान पूरे समय उपवास करना भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये लोग इस दौरान किन चीजों का सेवन करें...
विज्ञापन

2 of 4
pregnant women
बुजुर्ग, प्रेगनेंट महिलाएं या बीमार लोग ग्रहण के दौरान हल्का सात्विक भोजन ले सकते हैं। जो हल्के हो और पचाने में भी आसान हो। जो लोग बीमारी के चलते लंबे समय तक भूखे नहीं रह सकते वह इस दौरान मेवे ले सकते हैं। यह शरीर को एनर्जी देने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सब्जियां
चंद्र ग्रहण के दौरान कच्ची सब्जियां और फलों का सेवन करें, क्योंकि उनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता। ग्रहण के दौरान पका हुआ भोज्य पदार्थ ग्रहण नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह पूरी तरह से सड़ने लगता है। 
विज्ञापन

4 of 4
सही वक्त पर खाएं सही फल
ग्रहण के वक्त नॉन-वेज आहार, एल्कॉहोल और हाई प्रोटीन फूड बिलकुल नहीं लेना चाहिए। ग्रहण के बाद आप सामान्य भोजन कर सकते हैं। अच्छा होगा कि आप ग्रहण के बाद फल खाएं। यह आपकी एनर्जी बूस्ट करने के साख साथ आपको डिटॉक्स करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें