फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठे के हैं शाैकीन तो इस वीकेंड ट्राई करें लो कैलोरी ड्राई गुलाब जामुन

Thu, 18 Apr 2019 09:08 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गरमा गरम गुलाब जामुन खाना भला किसे पसंद नहीं होगा, लेकिन डाइट कॉन्शियस लोग  इससे खुद को दूर रखने की कोशिश करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं गुलाब जामुन को बनाने का एक अलग तरीका, जो टेस्ट में तो अच्छा होगा ही साथ ही लो कैलोरी भी होगा। आगे की स्लाइड्स में जानें ड्राई गुलाब जामुन बनाने का तरीका...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ड्राई गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको जरूरत होगी
- दो लीटर दूध-  दो टेबलस्पून नींबू का रस
-30 ग्राम आटा -30 ग्राम चीनी
-तलने के लिए तेल - कद्दूकस किया हुआ नारियल
विज्ञापन

3 of 6
ड्राई गुलाब जामुन बनाने का तरीका
-सबसे पहले एक लीटर दूध को पैन में डालकर मध्यम आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
-दूध को धीमी आंच पर स्पैटुला की मदद से हिलाते हुए पकाएं। दूध को बर्तन के तलवे पर बिल्कुल न लगने दें।
-दूध गाढ़ा हो जाए व इसका खोया बनका तैयार हो जाए तो इसे एक कटोरे में निकालकर साइड करके रख दें।

4 of 6
-अब एक बार फिर पतीले में एक लीटर दूध डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
-जब दूध उबल जाअ तब इसमें 2 टेबलस्पून नींबू का रस मिक्स करें और कुछ देर पकाएं।
-अब दूध को मलमल के कपड़े में डालकर उसके ऊपर थोड़ा सा पानी डालें। अब इसे अच्छे से निचोड़े जिससे इसका सारा खट्टापन निकल जाए।
विज्ञापन

5 of 6
gulab jamun
-अब इसे आटे की तरह गूंद लें। अब एक कटोरे में इसके साथ तैयार हुआ खोया और 30 ग्राम आटा डालकर मिक्स करें।
-अब इसे 20 मिनट के लिए एक साइड रख दें, जिससे ये मेरिनेट हो जाए
-अब एक कटोरे में 300 मिलीलीटर पानी में 30 ग्राम शुगर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gulab jamun
-अब एक पैन में तेल गर्म करें और फिर तैयार किए मिश्रण से गुलाब जामुन बनाकर उसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
-अब इन्हें चाश्नी में दो घंटे के लिए डालकर रख दें।
-इसके बाद गुलाब जामुन को निकालें और इन पर कसा हुआ नारियल की कोटिंग करें।
आपके लो कैलोरी ड्राई गुलाब जामुन बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें