फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन रेसिपी: सुबह के नाश्ते में बनाएं पुदीना पनीर परांठा

Sat, 30 May 2020 01:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रोज सुबह नाश्ते में क्या बनाएं जो सेहतमंद होने के साथ ही टेस्टी भी हो। अगर आप भी इन सवालों से परेशान रहती हैं तो आज हम लेकर आएं हैं पुदीना और पनीर के परांठे की रेसिपी। जो बनाने में बेहद आसान है और फटाफट बन जाता है। बस इसके साथ खाने के लिए जरूरत होगी रायते या चटनी की। जिसकी सहायता से आप इस टेस्टी परांठे को खा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
वैसे तो परांठे कई तरह के होते हैं। लेकिन इन्हें बनाने के लिए काफी सारी तैयारियां करना पड़ती हैं और इन परांठों को बनाने में समय भी लगता है। लेकिन पुदीना-पनीर परांठा झटपट बन जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : Instagram
परांठे बनाने की सामग्री
250 ग्राम गेहूं का आटा, 250 ग्राम पनीर, दो डंठल पुदीना पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरी चटनी, केचप, दो चम्मच बटर नमक स्वादानुसार, सेंकने के लिए तेल।


 
विज्ञापन

4 of 4
परांठे बनाने की विधि
  • एक बर्तन में आटा, नमक, जीरा और तेल डालकर मिला लें। अब इस आटे को गूंथ लें।
  • अब पनीर, पुदीना पत्ता, हरी चटनी और केचप के साथ लाल मिर्च को अच्छे से मिला लें। 
  • अब आटे की लोई बना लें इसमें पनीर का मिक्सचर भर लें। 
  • अब इस को हाथों से अच्छी तरह से बंद कर लें जिससे कि बेलते समय ये फटे नहीं।
  • अब इन परांठों को गोल बेलकर तवे पर बटर लगाकर सुनहरा होने तक सेंके।
  • तैयार है आपका गर्मागर्म पुदीना और पनीर का परांठा। अब इसे रायते या चटनी के साथ सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें