फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के बेहद शौकीन हैं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग, डाइट जान रह जाएंगे हैरान

Mon, 18 Feb 2019 06:46 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kim jong
किम जोंग अपने अड़ियल रवैये और तानाशाह छवि के अलावा अपनी आलीशान जिंदगी के लिए भी जाने जाते हैं। इस बारे में तो हम सभी जानते हैं कि किम को हाइटेक टेक्नोलॉजी और महंगे हथियारों का शौक है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने देश में हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण कर पूरे विश्व का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

क्या आप जानते हैं किम महंगी शराब, सिगरेट और नॉनवेज के शौकीन हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए किम के खाने के फूड मेन्यू के बारे में जिसे जानकर आप पक्का दंग रह जाएंगे...
विज्ञापन

2 of 5
snake wine
यूके के न्यूजपेपर 'द मिरर' के अनुसार किम को गाय के दूध से बनी चीज और स्नेक वाइन काफी पसंद है। इसके अलावा उन्हें जापानी डिश सुशी और शैंपेन भी अच्छी लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
kobb meat
किम को खाने में कोब मीट पसंद है, जो उनके लिए खास जापान से मंगाया जाता है। बता दें, कोब दुनिया का सबसे महंगा और कम मिलने वाला मीट है। इसके अलावा वह डेनमार्क के टॉप क्वालिटी पोर्क और ईरान के कैविअर खाने के भी बेहद शौकीन हैं।

4 of 5
alcohol
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम के लिए हर साल औसतन 200 करोड़ रुपए की शराब दूसरे देशों से उत्तर कोरिया मंगाई जाती है। उन्हें हेन्सी जैसे ब्रांड की शराब पसंद है जिसकी एक बोतल 2145 डॉलर यानि 1.41 लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ciagrette
किम को फ्रेंच सिगरेट पसंद है। वह Yves Saint Laurent सिगरेट ही पीते हैं, जिसके एक पैकेट की कीमत 44 डॉलर लगभग 3 हजार रुपए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें