रोटी नूडल्स
- फोटो : AI
रोटी नूडल्स
बच्चों को बाजार की मैदा या आरारोट वाली नूडल्स देने के बजाए रोटी नूडल्स खिलाएं। टिफिन में भी इसे झटपट बनाकर दे सकते हैं। इसके लिए रोटियों को पतली स्ट्रिप्स में काट लें। अब थोड़ा तेल गर्म करके प्याज, शिमला मिर्च और दूसरी पसंदीदा सब्जियां भूनें। इसमें रोटी की स्ट्रिप्स, थोड़ा सोया सॉस और मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कुछ ही मिनट में स्वादिष्ट रोटी नूडल्स तैयार हो जाएंगे।
इस तरह बची हुई रोटियों का स्वादिष्ट इस्तेमाल भी हो जाएगा और बच्चों के टिफिन में रोज से कुछ अलग भी दिया जा सकेगा। सामग्री और मसाले बच्चों की पसंद के अनुसार कम-ज्यादा किए जा सकते हैं।