फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: विदेशी मेहमानों की थाली में परोसी जा रही है ये खास राजस्थानी डिश

Sun, 27 Jan 2019 07:44 AM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रयागराज की पावन धरती पर देश के कोने-कोने से लोग कुंभ स्नान करने के लिए आए हुए हैं।ऐसे में हमारी सरकार की तरफ से उनके रहने और खाने पीने की अच्छी व्यवस्था की गई है जिसे पर्यटकों को कोई दिक्कत ना हो।संगम में डूबकी लगाने के लिए आएं विदेशी पर्यटकों को भी भारतीय रीति-रिवाज पसंद आने लगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कुंभ के दौरान इस बात पर गौर किया गया कि विदेशी साधु-संतों को भी हमारे देश की संस्कृति पसंद आने लगी है - फोटो : social media
इस बार कुंभ का रंग विदेशियों पर भी चढ़ते देखा गया है।उनके लिए इस कुंभ में खाने पीने की एक खास व्यवस्था की गई है।जिसमें विदेशी साधु-संतों की खाने की थाली में एक राजस्थानी डिश को शामिल किया गया है।खास बात यह है कि विदेशियों को यह डिश और देश की संस्कृति पसंद भी आ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
विदेशी भक्तों को बाकायदा जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करते देखा जा रहा है - फोटो : social media
कुंभ के मेले में विदेशी भक्तों को भी बाकी लोगों की तरह बाकायदा जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करते देखा जा रहा है।शिविर में हर रोज लंगर खाने के लिए इन लोगों की लंबी भीड़ नजर आती है। वहां के लोगों का कहना है विदेशी मेहमान भी भारतीय संस्कृति को समझते हुए दिखाई देते हैं।

4 of 6
नासिक,उज्जैन और हरिद्दार में कुंभ का लुत्फ उठा सके चुके हैं - फोटो : social media
संगम की रेती पर विदेशी संत और उनके यूरोपीय भक्तगणों का व्यंजन इन दिनों काली मिर्च, जीरा, हल्दी, इलायची, सरसों, मगरैल, अदरक के बिना अधूरा है। इसके अलावा संतों की रसोई का जायका बढ़ाने के लिए राजस्थान एवं गुजरात के खानसामे भी आए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
श्रद्धालुओं ने प्रयागराज की पावन धरती पर आस्था की डुबकी लगाई है - फोटो : social media
विदेशी संतों के लिए भी यहां भारतीय मसालों से छौंक लगाए बिना तो कुछ बनया ही नहीं जाता है।खासतौर पर यहां दाल, बाटी, चोखा, मटर-शाही पनीर की तो डिमांड यहां रोज ही रहती है।इतना ही नहीं खाने पीने के अलावा यहां पहुंचा हर विदेशी भारतीय पोषाक में नजर आ रहा है। यहां तक उनके खाने-पीने का तरीका भी भारतीयों जैसा ही है।इसे पहले भी ये लोग नासिक,उज्जैन और हरिद्दार में कुंभ का लुत्फ उठाते हुए देखे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने प्रयागराज की पावन धरती पर आस्था की डुबकी लगाई है। दूर-दराज से आएं श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से शाही स्नान का भी लुत्फ उठाया। कहते हैं प्रयाग में जब भी कुंभ लगता है तो पूरी दुनिया से पवित्र संगम में डूबकी लगाने लोग आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें