Kulcha and Naan Recipe: भारतीय घरों में संडे का मतलब होता है, आराम करना और तरह-तरह के पकवान बनाना। तो यदि आप भी इस इतवार को खास बनाना चाहते हैं तो फिर तैयार करें कुलचा या नान से साथ अपनी पसंददा सब्जी।
लोग कठिन से कठिन सब्जी को तैयार कर लेते हैं लेकिन उनसे घर पर एकदम ढाबा स्टाइल नान और कुलचा नहीं बनता। क्योंकि हर किसी के घर में तंदूर हो ये जरूरी तो नहीं है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर ढाबा स्टाइल नान और कुलचा तैयार करें। खासबात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको तंदूर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 7
नान और कुलचा बनाने का सामान
- फोटो : Freepik.com
नान और कुलचा बनाने का सामान
इन दोनों ही चीजों को बनाने के लिए आपको समान चीजों की जरूरत पड़ती है।
मैदा – 2 कप
दही – ½ कप
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चीनी – 1 छोटा चम्मच
तेल – 2 चम्मच
गुनगुना दूध – मैदा गूंथने के लिए
विज्ञापन
3 of 7
पहले जानें नान बनाने की विधि
- फोटो : freepik.com
पहले जानें नान बनाने की विधि
पहले नान बना लेते हैं, क्योंकि इसमें कुछ भरा नहीं होता, जबकि कुलचा बनाने के लिए उसकी स्टफिंग भी तैयार करनी पड़ेगी। तो नान बनाने के लिए सबसे पहले नरम मैदा गूंथनी है। इसके लिए एक बड़ी सी परात या कटोरे में मैदा निकाल लें। इसके बाद इसमें तेल, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी डालकर मिक्स करें।
4 of 7
जानें नान बनाने की विधि
- फोटो : instagram
जब मैदा में सभी सामान मिल जाए तो दही डालकर इसे गूंथ लें। इसे इतना मल लें, कि ये हाथ में पकड़ आने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे दूध डालते हए मैदा पूरी तरह से गूंथ लें। ये ज्यादा टाइट नहीं होनी चाहिए। अब इसे सेट होने के लिए ढककर रख दें
विज्ञापन
5 of 7
जानें नान बनाने की विधि
- फोटो : instagram
तकरीबन एक घंटे के बाद इससे लोई लेकर थोड़ा बेलें फिर ऊपर से धनिया पत्ती चिपका दें और पूरा बेल लें। इस साइड में हल्का सा पानी लगाकर इसे गर्म तवे पर चिपका दें। अब पहले तवे को सीधा रखकर इसे सेकें, इसके बाद तवे को पकड़कर पलट दें और फिर दूसरी तरफ से सेक लें। जब ये सिक जाए तो तवे से हटाकर इसपर बटर लगाएं और परोसें।
स्टफ्ड कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले तो इसकी स्टफिंग तैयार करें। इसके लिए आलू या पनीर को मैश करके उसमें सभी मसाले मिक्स करें। मसालों को मिक्स करने के बाद गुंथी हुई मैदा की लोई लेकर उसमें स्टफिंग भरें। स्टफिंग को भरने के बाद इसे भी बेल लें और तवे पर वैसे ही सेकें, जैसे नान को सेका था। बस कुलचा भी तैयार है। अब इसे पनीर या छोले के साथ परोसें