फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के लिए फायदेमंद है ड्राई फ्रूट्स लेकिन ये खास प्रोटीन बनाता है दिल को कमजोर

Thu, 12 Apr 2018 09:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपने अक्सर लोगों को ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हुए सुना होगा। मेवे खाने से आपका दिल सेहतमंद बनता है। रोजाना मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स हार्ट डिजीज, कैंसर जैसी समस्याओं के खतरे को भी कम करने में हेल्प करता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि एक ऐसा प्रोटीन भी है जो आपके दिल को कमजोर बना सकता है। खास बात यह है कि आप इस प्रोटीन को बड़े शौक से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एक अध्ययन में पाया गया है कि मूंगफली, बादाम और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से दिल तंदुरुस्त बना रहता है। इसके विपरीत मीट प्रोटीन का अधिक सेवन करने से कार्डियोवस्कुलर बीमारियों के खतरे में तेजी से वृद्धि होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
इस बात के पीछे छिपी हकीकत जानने के लिए अमेरिका में लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता और फ्रांस में इंस्टीट्यूट नेशनल डे ला रिकेर एग्रोनोमिक के शोधकर्ताओं ने 81,000 से अधिक प्रतिभागियों के आंकड़ों का अध्ययन किया।

 

4 of 5
‘द इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपडेमीआलॉजी’ नामक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि ऐसे लोग जो अधिक मात्रा में मीट प्रोटीन का सेवन करते हैं उनमें कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा 60 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जबकि जो लोग जो ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं उनमें इन बीमारियों का खतरा 40 प्रतिशत तक कम होता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस शोध में शोधकर्ताओं का मानना था कि ड्राई फ्रूट्स और सीड्स (बीज) दिल की बीमारियों से बचाता है, जबकि रेड मीट में इसका खतरा अधिक बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें