फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े काम का है केले का छिलका, ये 6 फायदे सुन लेंगे तो फेंकने से पहले दो बार सोचेंगे

Mon, 09 Jul 2018 11:31 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अक्सर लोग केला खाकर उसका छिलका कूड़े में फेंक देते हैं पर क्या आप जानते हैं ऐसा करके आप अपना कितना बड़ा नुकसान कर रहे हैं। केला ही नहीं इसके छिलके भी सेहत की नजर से काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं खूबसूरती के साथ सेहत को बनाए रखने में कैसे मदद करता है केले का छिलका। 
विज्ञापन

2 of 7
पीले दांत
अगर आपके दांत अपनी नेचुरल चमक खोने के बाद पीले पड़ चुके हैं तो केले का छिलका आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले केले के छिलकों को अपने दांतों पर रगड़ें। दिन में 2 बार ऐसा करने से आपके दांत पहले की तरह एक बार फिर चमचमा उठेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
त्वचा पर लाल चकत्ते
कई बार कीट पतंगे काट लेते हैं जिससे त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं और जलन होने लगती है। जब भी आपको कोई कीड़ा काटे तो उस पर केले के छिलके को हल्के हाथों से मलें इससे दर्द से राहत मिलने के साथ ही धब्बा भी दूर हो जाएगा।

4 of 7
मुहांसों से निजात
केले के छिलके को चेहरे पर रगड़ने से मुहांसों से निजात मिलती है। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है।
विज्ञापन

5 of 7
झुर्रियां
केले के छिलके को अंडे की जर्दी में पीसकर झुर्रियों पर लगाएं। कुछ ही हफ्तों में आप चेहरे पर खुद फर्क देखेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
मस्से
अगर आप अपने चेहरे या शरीर के किसी भी अंग पर मस्से से परेशान हैं तो नियमित तौर पर उस पर केले का छिलका रगड़ें। मस्सा अपने आप हट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जूते की चमक
केले के छिलकों से आप जूते और लेदर से बनी चीजों को भी चमका सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें