फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है फल खाने का सही तरीका और सही समय जिससे मिले फलों का पूरा फायदा

Mon, 27 Jul 2020 12:09 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे मिलेगा फल खाने का पूरा फायदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixa
फल खाना सभी को पसंद भी होता है और फायदेमंद भी, लेकिन हमें फल को खरीदने समय सावधानी का आवश्यकता होती है। साथ ही फल खाते समय यह भी ध्यान रखना जरुरी होता है कि कब, क्या और किस तरह इनका सेवन करना चाहिए ताकि हमारे शरीर को फलों का पूरा फायदा मिल सके....
विज्ञापन

2 of 5
मौसम के हिसाब से खरीदे फल
फलों हमेशा मौसम के हिसाब से खरीदना ही अच्छा रहता है। क्योंकि आजकल बिना मौसम के भी हर सब्जी और फल मार्केट में मिल जाते हैं लेकिन बाजार में स्टोर किए हुए फल और सब्जियां सही नहीं रहते हैं। क्योंकि स्टोर करने से इनकी गुणवत्ता में फर्क आ जाता है। इसलिए ये फल और सब्जियां आपको लाभ नहीं देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हमेशा ताजे फल खाएं
हमेशा  ताजे फलों का सेवन करना चाहिए,कभी-कभी हम फलों को लाकर रख देते हैं लेकिन उनका सेवन कई दिनों के बाद करते हैं।  फलों को कई दिन रखकर खाने से कुछ नुकसान तो नहीं होता है, लेकिन इससे हमें फल खाने का पूरा फायदा नहीं मिलता है। क्योंकि फल रखें हुए फलों का पोषण क्षमता कम हो जाती है।

4 of 5
कुछ फलों को छलके समेत ही खाना चाहिए - फोटो : pixa
कुछ फलों छिलके के साथ ही खाना अच्छा रहता है। जैसे सेब, नाशपाती, अमरूद, चीकू आदि। क्योंकि इन फलों के छिलके फाइबर होता हैं, जिससे हमारे शरीर को पोषण प्राप्त होता है। फलों को हमेशा धोकर साफ करके ही खाना चाहिए। 
फलों में काला नमक लगाकर खाना चाहिए इससे फलों का स्वाद तो अच्छा लगता ही है, साथ ही हमारी पाचनक्रिया भी बेहतर होती है। काला नमक हमारे पेट को साफ करने में सही रहता है। फलों से मिलने वाले फाइबर पेट में जमा गंदगी को साफ होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फल खाने का सही समय (सांकेतिक तस्वीर)
फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद लंच से पहले का होता है। इसके अलावा आप दोपहर के खाने और रात के भोजन के बीच में जो समय का अंतराल होता है उसमें भी फल खा सकते हैं। लेकिन फलों को कभी भी खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद खाना सही नहीं रहता है। फल हमेशा दिन में या सुबह में खाएं क्योंकि फलों में प्राकृतिक रूप से शुगर होती है। जो हमें ऊर्जा प्रदान करती है। रात को सो जाने की वजह से हम इस ऊर्जा का उपयोग नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण बार-बार हमारी नींद में बाधा पड़ती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें