फलों को कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत माना गया है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। लेकिन जब आप भीगे हुए नट्स या बीजों को फलों के साथ मिलाकर खाते हैं, तब इसमें खनिज और विटामिन्स की मात्रा दोगुनी हो जाती है। साथ ही नट्स और बीजों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और फाइबर पाए जाते हैं।
जिमपिक (एग्रीगेटर ऑफ हेल्थ एंड फिटनेस सेंटर फॉर ट्रेनर्स एंड कंज्यूमर्स) में न्यूट्रिशनिस्ट एवं आहार विशेषज्ञ सुजाता शेट्टी का कहना है कि सेब, एवोकाडो और केला को मिलाकर बने फ्रूट सलाद में फ्लेवोनॉएड्स, पेकि्टन, फाइबर, हेल्दी फैट्स जैसे एमयूएफए, फॉलिक एसिड और पोटैशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।