फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटपटे आलू बदल देंगे मुंह का स्वाद, कानपुर की फेमस डिश करें ट्राई

Sat, 17 Feb 2018 09:22 AM IST
ममता अग्रवाल,बरेली
विज्ञापन
1 of 3
अगर आपके मुंह का स्वाद बिगड़ा हुआ है तो आज ही घर पर बनाएं चटपटे चटनी वाले आलू। इस तरह के आलू उत्तर प्रदेश में बेहद पसंद किए जाते हैं। खासतौर पर ये आलू कानपुर की बहुत मशहूर चाट में शामिल है। चटनी वाले आलू का नाम सुनने में जितना आसान लगता है उससे भी आसान है उसे बनाने का तरीका। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
सामग्री
आलू (छोटे छोटे) 250 ग्राम
हरे धनिए की चटनी 1/2 कप
तेल या घी एक बड़ा चम्मच
स्वादानुसार नमक और हरा धनिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तरीका
आलू को अच्छी तरह से धो लें। पानी में नमक डालकर कुकर में इसे एक सीटी आने तक उबालें। ध्यान रहे, आलू ज्यादा पके नहीं। हल्का गर्म रहने पर इसे छील लें। पैन में एक बड़ा चम्मच घी या तेल गर्म करें और इसमें चटनी डालकर अच्छी तरह से भूनें।

चटनी जब घी छोड़ने लगे, तब इसमें आलू डालकर अच्छी तरह से चलाएं। 1/4 कप पानी और नमक डालें। ढककर 3 से 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। ढक्कन हटाकर थोड़ा भूनकर एक अलग बर्तन में निकालें। धनिया पत्ती मिलाएं। टूथपिक लगाकर सर्व करें, बहुत ही टेस्टी लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें