फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2023 : सेवई के बिना अधूरा है ईद का त्योहार, नोट करें इसकी आसान रेसिपी

Sat, 22 Apr 2023 12:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए देर ना करते हुए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं, ताकि आप आज शाम अपने घरवालों को खुश कर सकें। 
विज्ञापन
1 of 5
किमामी सेवई - फोटो : फाइल फोटो
Eid 2023 : आज ईद का त्योहार है, जिस वजह से बाजारों में सुबह से भीड़ दिखाई दे रही है। रमजान के पाक महीने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है। लोग ईद के दिन नए-नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर त्योहार की बधाई देने जाते हैं। ऐसे में हर कोई अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाता है। सभी के घरों में दावत का आयोजन होता है। इस दावत में मीठे का काफी महत्व होता है।

ऐसा माना जाता है कि ईद का त्योहार तब तक अधूरा होता है, जब तक मीठी सेवइयां ना खाई जाएं। ईद पर सेवई से एक बढ़कर एक चीजें बनाई जाती है। इसमें सेवई की शीर, सेवई का जर्दा और दूध वाली सेवई शामिल हैं। अगर इस ईद आप सेवई की कुछ खास रेसिपी बनाना चाहते हैं तो किमामी सेवई की रेसिपी ट्राई करें। इसे बनाना बेहद ही आसान है तो आइए देर ना करते हुए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं, ताकि आप आज शाम अपने घरवालों को खुश कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
सेवई - फोटो : फाइल फोटो
किमामी सेवई बनाने के लिए जरूरी सामान

पानी तीन कप
चीनी 2 कप
एक छोटा चम्मच इलायची
1 छोटा चम्मच केवड़ा
खाने वाला रंग
2 बड़े चम्मच घी
2 से 3 बड़े चम्मच बादाम
2 से 3 बड़े चम्मच काजू
2 से 3 बड़े चम्मच किशमिश
2 से 3 बड़े चम्मच नारियल
300 ग्राम सेवई बनारसी
200 ग्राम खोया
विज्ञापन

3 of 5
kimami sewai
विधि

अगर आप ईद के डिनर के लिए किमामी सेवई बनाने का सोच रहीं हैं तो हम आपके लिए इसकी आसान रेसिपी लेकर आए हैं। सबसे पहले एक पैन में 3 कप पानी डालें, दो कप चीनी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 छोटा चम्मच केवड़ा और खाने वाला रंग डालकर पकाएं। इसे तब तक चलाते रहें जब तक इसकी चीनी पूरी तरह घुल ना जाए। बस ध्यान रखें कि ये चाशनी ना बन जाए। 

4 of 5
cooking - फोटो : istock
तब तक दूसरे पैन में दो बड़े चम्मच घी लकर उसमे बादाम, काजू, किशमिश और नारियल अच्छे से भून लें। इसके बाद इसी पैन में आधा कप घी डालकर गर्म करें फिर सेवई डालकर फ्राई करें। इसे लगातार चलाते रहें। जब इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए तब गैस बंद कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किमामी सेवई - फोटो : फाइल फोटो
जब सेवई भुन जाए तो इसमें चाशनी डाल दें, इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स और खोया को कद्दूकस करके डाल दें। अब इसे अच्छे से मिलाकर रख दें। करके ढक दें 2 से 3 मिनट के लिए इसे ढककर पकाएं। तय समय के बाद गैस बंद कर दें, 10 मिनट बाद सेवई चाशनी को सोख लेगी। इसके बाद आप इसे परोसें और सबकी तारीफ बटोरें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें