अगर आपको भी मुंह से आने वाली बदबू की वजह से दोस्तों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है तो इस पत्ते को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। ऐसा करने से न सिर्फ आपकी परेशानी दूर होगी बल्कि सेहत में भी कई सुधार आएंगे।
पढ़ें- एक नमक और इतनी ज्यादा वैरायटी, स्वाद भी इतना अलग कन्फ्यूज हो जाएंगे आप
विज्ञापन
2 of 4
betel leaf
पान का पत्ता सिर्फ एक पत्ता नहीं है इसे औषधि की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पान में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण न सिर्फ सांसों की बदबू को दूर करते हैं बल्कि इसके पत्तों को पीसकर घाव में लगाने से घाव भी जल्दी भर जाता है।
विज्ञापन
3 of 4
bad smell
सांसों की बदबू दूर करने के लिए एक गिलास में पानी भर लें। इस पानी में पान के पत्ते को पीसकर निकाले हुए रस को मिला लें। इसका नियमित सेवन करने से गले की खरास दूर होने के साथ मुंह से आने वाली बदबू में भी राहत मिलती है।
पान में दर्द दूर करने का गुण भी मौजूद होता है। जोड़ों के दर्द से अगर आप भी अक्सर परेशान रहते हैं तो पान के पत्तो को गर्म करके किसी कपड़े में बांधकर सिकाई करने से आपको दर्द में राहत जरूर मिल जाएगी। दर्द के लिए ये बहुत अच्छी औषधि है। इसको लगाने से आपके दर्द में आराम मिलता है।