गर्मियों में अगर आपको भी मुंह के छालों की शिकायत रहती है तो गुलकंद आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करता है बल्कि आपके मोटापे को भी कम करता है। आइए जानते हैं इसके अनेक फायदों के बारे में इसे बनाने की सही विधि के साथ ।
विज्ञापन
2 of 7
गुलकंद में मौजूद विटामिन सी, ई और बी की वजह से व्यक्ति को लू से राहत मिलती है। इसमें शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं, जिससे गर्मियों में शरीर ठंडा रहता है। गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद ना केवल खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिये भी काफी अच्छा होता है। आइए सबसे पहले जानते है इसे कैसे बनाया जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
गुलकंद बनाने का तरीका
200 ग्राम गुलाब की पंखुडियां
100 ग्राम पिसी शक्कर
1 टीस्पून पिसी छोटी इलायची
1 टीस्पून पिसी सौंफ
बनाने की विधि-
गुलाब की पंखुडियों को धो लें और फिर किसी कांच के बर्तन में ढंक कर रख दें। अब इस जार में पिसी शक्कर मिलाएं। इसके बाद इसमें पिसी इलायची और सौंठ डाल कर 10 दिन के लिये धूप में रख दें। इसे बीच बीच में चलाती रहें। जब आपको लगे कि पंखुडियां गल चुकी हैं तो समझ जाइए कि आपका गुलकंद तैयार हो चुका है।
4 of 7
मुंह के छाले
आपके मसूड़ों में सूजन रहती है तो सुबह-शाम एक-एक चम्मच गुलकंद खाएं। इससे मसूड़ों की सूजन या खून आने की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही गुलकंद खाने से मुंह के छाले भी दूर होते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
वजन कम करने में मददगार
गुलाब में लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुण होते हैं जो कि मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। अगर आपको वजन कम करना है तो रोजाना गुलाब की 20 पंखुड़ियां पानी में उबालें और छान कर उसमें शहद मिलाएं और दिन में दो बार पिएं।
विज्ञापन
6 of 7
चेहरा बनाए चमकदार
गुलकंद, स्किन के लिये काफी अच्छा होता है। यह चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करता है क्योंकि यह खून को अंदर से साफ करता है। यह स्किन प्रॉब्लम जैसे, ब्लैकहेड्स, एक्ने और मुंहासों से मुक्ती भी दिलाता है।
धूप से बचाए
गर्मी में धूप से निकलने से पहले 2 चम्मच गुलकंद खा लें। इससे आप को सनस्ट्रोक से बचने में मदद मिलेगी और धूप नहीं लगेगी। इसके साथ ही यह गर्मी लगने की वजह से नाक से खून बहने से भी रोकता है।