फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने की चाहत रह सकती है अधूरी, कहीं आप भी तो नहीं करती इन चीजों का सेवन

Fri, 20 Jul 2018 09:37 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मां बनना हर महिला के लिए एक खूबसूरत अहसास होता है।लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बावजूद कई ऐसी भी स्त्रियां होती हैं जो इस सुख से वंचित रह जाती हैं।आइए जानते हैं कुछ ऐसे कारण जिनसे महिलाएं बिल्कुल अंजान होती हैं, और इन्हीं वजहों से वो गर्भधारण नहीं कर पा रही होती है।
विज्ञापन

2 of 4
हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि जो महिलाएं फल नहीं खाती और अधिक मात्रा में जंक फूड यानि पिज्जा ,बर्गर, फ्रेंच फ्राइस आदि का सेवन करती हैं, उनको गर्भधारण करने में परेशानी होती है। 
विज्ञापन

3 of 4
जंक फूड्स न सिर्फ हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है बल्कि इसके सेवन से प्रेग्नेंट होने के चांस भी कम हो जाते हैं। फास्ट फूड में ऐसे केमिकल होते हैं, जो प्रेग्नेंसी में रूकावट पैदा करता है। जंक फूड खाने से हार्मोन्स ज्यादा बनने लगते हैं और वजन भी बढ़ने लगता है। ज्यादा समय तक हॉर्मोंस की परेशानी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं की फर्टिलिटी (बच्चे पैदा करने की क्षमता) पर पड़ता है। 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें, महिलाओं को जंक फूड को नजरअंदाज करना चाहिए। इसके बजाय उन्हें अपनी डाइट में बेरी, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, अंजीर, बींस आदि को शामिल करना चाहिए। इन चीजों में एंटीऑक्सीडेंट बड़े मात्रा में पाया जाता है, जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है और गर्भावस्था की परेशानियां कम होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें