चॉकलेट का इतिहास
चॉकलेट आज भले ही पसंदीदा डेजर्ट बन गई हो। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पहले इसका स्वाद तीखा होता था। विशेषज्ञों का मानना है कि सबसे पहले चॉकलेट मैक्सिको और मध्य अमेरिका में ही बनाई गई थी। इसमें कोको बीज को पीसकर मिर्च और वनीला जैसे मसाले मिलाए जाते थे और ड्रिंक तैयार की डाती थी। एक तरफ जहां अमेरिका में लोग तीखे चॉकलेट का सेवन करते थे, वहीं यूरोप ने इसे मिठास दी। यूरोप में लोगों ने कोको बीन्स में शक्कर और दूध डालकर जमाया और एक लजीज डेजर्ट तैयार की गई।