फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना अंडे खाने के जबरदस्त हैं फायदे, यकीनन अब तक अनजान होंगे आप

Wed, 30 May 2018 10:08 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुबह का नाश्ता आपकी पूरे दिन की डाइट का सबसे अहम हिस्सा होता है।आपका नाश्ता तब और खास बन जाता है जब उसमें अंडा शामिल होता है। अंडे के सेवन से न सिर्फ सर्दियों में बल्कि हर मौसम में फायदा पहुंचाता है।

कई लोग अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा इसलिए नहीं बनाना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके सेवन से वे मोटे हो सकते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही लगता है तो अंडे के इन फायदों पर जरूर गौर करें।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रोटीन का स्रोत
अंडे के सफेद भाग में अल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। सुबह के समय शरीर को इस प्रोटीन की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन करेंगे तो शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
एनर्जी के लिए अंडे
अगर आप रोज सुबह उठने में आलस का अनुभव करते हैं तो अंडे का सेवन आपके लिए बहुत जरूरी है। अंडा एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। रोज सुबह नाश्ते में इसे लेने से आपको पूरे दिन की ऊर्जा मिलेगी। इसके पीले भाग में हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।

4 of 5
तेज बुद्धि के लिए
अंडे का सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अंडे में कोलाइन नामक तत्व होता है जो मस्तिष्क की निर्णय लेने में सहायता करता है। इसके अलावा, रोज अंडा खाने से आपकी याददाश्त अच्छी होती है। यही वजह है कि बच्चों के लिए नाश्ते में अंडे का सेवन बेहद आवश्यक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेल्दी ब्रेकफास्ट
रोज सुबह नाश्ते में 2 अंडे का सेवन एक भरपूर नाश्ता है जिसके सेवन के बाद बहुत देर तक भू्ख नहीं लगती। ऐसे में आप लंच के पहले अनहेल्दी स्नैक्स नहीं लेंगे। हेल्दी डाइट को देखते हुए इसे भरपूर नाश्ता कहा जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें