फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर इस बार बनाएं क्रिस्पी एप्पल चिप्स, जानें क्या है विधि

Sat, 27 Jul 2019 08:31 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
चिप्स हर किसी को पसंद होता है। घर आए मेहमानों को अगर आप एक ही तरह के चिप्स परोस कर उब चुके हैं तो हम आपके लिए लेकर आएं है अमेरिकन क्यूजिन वाला चिप्स। जो शाम की चाय के लिए एकदम परफेक्ट है। वैसे तो आपने आलू, केले के चिप्स का खूब स्वाद लिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सेब के चिप्स ट्राई किया है। अगर नहीं किया है तो इस बार घर पर बनाइए सेब के चिप्स। जिसे बनाने में बहुत ही कम समय लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसका मीठा और तीखा टेस्ट आपको जरुर पसंद आएगा। अगर आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं तो इन चिप्स को तलने के बजाए बेक कर सकते हैं। इस क्रंची चिप्स को ना केवल बड़े बल्कि बच्चे भी पसंद करेंगे। तो आइए जानते हैं किस तरह आप ऐपल चिप्स तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
डिजाइन पिक्चर
सामग्री
ऐपल चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप सामग्री जुटा लें, जिसमें चार सेब, दो चम्मच दालचीनी पाउडर, तीन चम्मच चीनी, एक कप ऑइल, नमक स्वादानुसार और एक चम्मच काली मिर्च पाउडर ले लें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
विधि
ऐपल चिप्स तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े से कटोरे में चीनी, नमक, काली मिर्च पाउडर और दालचीनी पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद सेब को अच्छी तरह से धोकर गोल-गोल पतली-पतली स्लाइस में काट लें और जितनी जल्दी हो तैयार मिक्सचर को सेब पर छिड़क दें। वरना सेब तुरंत ब्राउड कलर का हो जाएगा। मिश्रण लगाकर कुछ देर के लिए सेब को रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेब
अब एक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो सेब के टुकड़ों को जिन्हें मसालों में लपेटा था उन्हें सुनहरे रंग के होने तक तेल में डीप फ्राई करें। अब चिप्स को तेल से निकाल लें और पेपर टॉवल पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। अब चिप्स को कॉफी या चाय के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें