फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का मजा दोगुना करने के लिए तुरंत बनाएं 'दही कबाब', आपके घर में मौजूद है सारा सामान

Fri, 05 Jul 2019 01:14 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कबाब हर किसी को पसंद होता है। उत्तर भारत में लोग इस डिश को बड़े चाव से खाते हैं। यही कारण है कि कबाब में कई तरह के वेरायटी मौजूद हैं। कोई वेज कबाब पसंद करता है तो कोई नॉन-वेज कबाब। अधिकांश लोग वेज कबाब पसंद करते हैं। इसलिए हम आपको दही कबाब की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। अस डिश को आप घर आए मेहमानों के सामने परोस सकते हैं और खास त्योहार के मौके पर बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
सामग्री
दही कबाब को आप तीस मिनट में बना सकते हैं। यह बाहर से क्रिस्पी होते हैं वहीं यह मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। दही का पानी निकालकर उसमें नमक, कालीमिर्च और धनिए का पाउडर, चिली फ्लेक्स, हरी मिर्च, हरा धनियास पनीर भुना हुई बेसन और कॉर्न फ्लोर मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। 2 टेबल स्पून काली मिर्च, 2 टेबल स्पून साबूत धनिया, 1 कप बेसन,  टुकड़ों में कटा हुआ 1 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ 1 टी स्पून अदरक, 3 हरी मिर्च, 7-8 किशमिश, 7-8 काजू, 2 टेबल स्पून चिली फ्लेक्स, 2 हरी मिर्च, 2 टेबल स्पून हरा धनिया, 1 कप पनीर कद्दूकस किया हुआ और 1/2 कप कॉर्न फ्लोर। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
विधि
एक पैन में साबूत काली मिर्च और धनिया को सूखा भून लें। फिर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इसके बाद एक पैन में बेसन को थोड़ी से देर के लिए भूनें। फीलिंग तैयार करने के लिए एक बाउल में कटा हुआ प्याज निकालें। इसमें हरी मिर्च, कटी हुई अदरक, किश्मिश, काजू, कालीमिर्च और धनिया पाउडर, नमक व पनीर डालें। इन सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। 

4 of 5
कबाब बनाने के लिए
दही का पानी निकाल लें और एक बाउल में दही लें उसमें नमक, कालीमिर्च और धनिये का पाउडर, चिली फ्लेक्स, हरी मिर्च, हरा धनिया, पनीर, भूना हुआ बेसन और कॉर्न फ्लोर डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन सभी सामग्री को एक साथ मिक्स कर डो तैयार कर लें। अब इस डो को छोटे-छोटे हिस्से में बांटे और इसमें फीलिंग भरकर गोलाकार की टिक्की के रूप में तैयार कर लें। इन टिक्कियों को तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। आपके दही कबाब तैयार हैं। इन्हें आप पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें