फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Snacks Recipe: सर्दियों में हरी मटर से बनाएं ये दो खास डिश, बढ़ जाएगा चाय का स्वाद

Sun, 14 Dec 2025 09:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Tasty Dishes From Green Peas: सर्दी के मौसम में बाजार में बेहद सस्ते दामों में मटर मिल जाती है। ऐसे में यहां मटर से बनने वाले दो पकवानों की रेसिपी दी जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में हरी मटर से बनाएं ये दो खास डिश - फोटो : freepik.com
How to Make Tasty Dishes From Green Peas: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी हरी मटर की भरमार हो जाती है। इस मौसम में मटर न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ठंड के दिनों में मटर बेहद सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाती है, जिससे घरों में इससे बनने वाले पारंपरिक और नए पकवान खूब बनाए जाते हैं।

हरी मटर में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन C और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। यही वजह है कि सर्दियों में मटर से बनी सब्जी, पराठे और स्नैक्स लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं।

अगर आप भी सर्दियों में कुछ स्वादिष्ट और आसान रेसिपी ट्राय करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको मटर से बनने वाले दो लाजवाब पकवानों की सरल रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं और चाय के साथ इन पकवानों का स्वाद और बढ़ जाएगा। ।
विज्ञापन

2 of 5
मटर की कचौरी - फोटो : Instagram
  मटर की कचौरी

मटर की कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले ताज़ी हरी मटर को हल्का उबालकर दरदरा पीस लें। कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें सौंफ, जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें। अब पिसी हुई मटर डालकर मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक उसका पानी सूख न जाए। इसमें नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अमचूर डालकर अच्छी तरह मिला लें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
विज्ञापन

3 of 5
मटर की कचौरी - फोटो : instagram
दूसरी ओर मैदे में नमक और थोड़ा तेल डालकर कड़ा आटा गूंथ लें। आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसमें मटर का भरावन भरें और हल्का बेल लें। अब कचौरियों को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। गरमा-गरम मटर की कचौरी हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।

 

4 of 5
मटर के कटलेट - फोटो : instagram
मटर के कटलेट

मटर के कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर को उबालकर अच्छे से मैश कर लें। इसमें उबले और मैश किए हुए आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, ब्रेड क्रम्ब्स, नमक और हल्के मसाले जैसे लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। यह मिश्रण न ज्यादा गीला होना चाहिए और न ही ज्यादा सूखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मटर के कटलेट - फोटो : instagram
अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर इस मिश्रण से मध्यम आकार के कटलेट या टिक्की बना लें। एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कटलेट को शैलो फ्राई करें। दोनों तरफ से सुनहरे और क्रिस्पी होने तक सेकें। बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम मटर के कटलेट टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ चाय के समय परोसें, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें