सैंडविच मेकर में पराठा कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
पराठा
आप पराठे भी सैंडविच मेकर में बना सकते हैं। छोटे आकार का पराठा बेलें। हल्का सा तेल लगाकर इसे सैंडविच मेकर में रखकर आसानी से पकाया जा सकता है। इससे पराठा क्रिस्पी और जल्दी तैयार हो जाता है।
चॉकलेट ब्रेड रोल
मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। ब्रेड में चॉकलेट या नुटेला लगाकर रोल बनाएं और सैंडविच मेकर में टोस्ट कर लें।
टिप्स- सैंडविच मेकर का इस्तेमाल करते समय उसमें हल्का तेल या बटर लगाना बेहतर होता है, जिससे खाना चिपकता नहीं और स्वाद भी बेहतर होता है।