फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Kimchi Recipe: कोरियन किमची सलाद बनाने का सबसे आसान तरीका यहां से जानें

Fri, 23 May 2025 10:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kimchi Recipe in Hindi: यदि आप भी कोरियन खाने के फैन हैं तो किमची के बारे में अवश्य जानते होंगे। इसे आप आसान विधि से घर पर तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
किमची सलाद बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Adobe stock
Kimchi Recipe in Hindi: आजकल कोरियन चीजों का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। चाहे बात करें कोरियन सीरीज की या फिर कोरियन फैशन और स्किन केयर की, तो हर कोई इनके बारे में बखूबी जानता है। इसके साथ-साथ कोरियन खाना भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। अब तो जगह-जगह ऐसे कैफे खुल गए हैं, जहां पारंपरिक कोरियन फूड मिलता है।

कोरियन खाने में किमची सलाद काफी खास होता है, जो एक साइड डिश की तरह खाया जाता है। इसका सेवन अचार के रूप में लोग करते हैं, क्योंकि ये खाने में काफी चटाकेदार होता है।

बाजार में ये काफी महंगा मिलता है, इसलिए हम आपको घर पर ही किमची बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाकर आप स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं। तो आइए देर न करते हुए आपको भी आसान विधि से किमची सलाद बनने की विधि बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
किमची सलाद बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : freepik.com
किमची बनाने की मुख्य सामग्री
  • पत्तागोभी – 1 मध्यम आकार की
  • नमक – 1/4 कप
  • पानी – लगभग 5 कप

 
विज्ञापन

3 of 7
किमची सलाद बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Adobe Stock
पेस्ट के लिए
  • लहसुन – 8-10 कलियां
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • प्याज – 1 छोटा
  • कोरियन रेड चिली फ्लेक्स - स्वादानुसार
  •  सोया सॉस – 1 टेबलस्पून 
  •  चीनी – 1 टीस्पून
  •  पानी – 2 टेबलस्पून

 

4 of 7
किमची सलाद बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Freepik.com
अन्य सामग्री
  • हरी प्याज – 3-4
  •  गाजर – 1 
  •  मूली – 1/2 कप 

 
विज्ञापन

5 of 7
किमची सलाद बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : freepik.com
विधि

किमची बनाने के लिए सबसे पहले को पत्तागोभी को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे 4 भागों में काट लें और फिर टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें इसे आपको लंबाई में काटना है। अब एक बड़े से बाउल में पत्तागोभी को रख लें और फिर उसमें नमक डालें। थोड़ा सा पानी डालकर इसे 1.5 से 2 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि नमक पत्तागोभी में अच्छे से मिक्स हो जाएं।
विज्ञापन

6 of 7
किमची सलाद बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : AdobeStock
अब इस पत्तागोभी को धो लें, ताकि इसमें सिर्फ नमक का स्वाद रह जाए और अतिरिक्त नमक निकल जाए। इसके बाद इसमें लहसुन, अदरक, प्याज, चीनी, चिली फ्लेक्स, सोया सॉस और थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी में पेस्ट बना लें। इसका पेस्ट एकदम महीन ही बनाना है। अब एक कटोरे में नमक वाली पत्ता गोभी, लंबी और बारीक कटी गाजर, बारीक कटी मूली डालें। इसके बाद इसमें पिसा हुआ मसाला मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किमची सलाद - फोटो : Adobe stock
सबसे आखिर में ऊपर से हरा प्याज डालें। अब एक से दो दिन तो इसे कांच के जार में कमरे के तापमान पर ही रखें। एक दिन के बाद इसे एक हफ्ते के लिए फ्रिज में रख दें। एक हफ्ते के बाद इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। किमची को आप राइस, नूडल्स, कोरियन स्ट्यूज़, फ्राइड राइस या नाश्ते में साइड डिश की तरह खा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें