फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसूरी मेथी खाने से सेहत को होते हैं लाभ, जानें कौन सी डिश में करें इस्तेमाल

Thu, 21 Jan 2021 08:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
methi - फोटो : social media
सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं। जिसमें मेथी भी आम है। जिसे सब्जी के साथ ही परांठे बनाकर खाया जाता है। सेहत के लिए फायदेमंद मेथी हरी और ताजी खाने के साथ ही सुखाकर भी खाई जा सकती है। वहीं इसके दाने तड़का से लेकर अहम मसाले के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम का भरपूर स्त्रोत होता है। जिसकी वजह से इसे खाने से पाचन तो सही होता ही है। साथ ही हड्डियों को भी मजबूत करता है। कुल मिलाकर मेथी खाना हर तरीके से सेहत को फायदा पहुंचाता है। लेकिन अगर आप नहीं समझ पाते कि मेथी का कौन सी डिश बनाकर या कसूरी मेथी का कैसे उपयोग करें। तो ये जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 6
kasuri methi
हरी मेथी को हर मौसम में खाने के लिए सुखाकर रख लिया जाता है। जिसे कसूरी मेथी कहते हैं। हरी मेथी को तो परांठे या सब्जी के रूप में खाया जाता है। लेकिन कसूरी मेथी को किसी भी डिश में डालकर स्वाद बढा सकते हैं। तो चलिए जानें किस व्यंजन में डालने से स्वाद बढ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
methi paneer
कसूरी मेथी को आप पनीर या फिर चिकन बनाते समय सबसे आखिरी में ऊपर से डाल सकते हैं। ये खाने का स्वाद बढाने के साथ ही महक को भी काफी अच्छा कर देती है। जिसकी वजह से चिकन या पनीर का स्वाद बढ जाता है।

4 of 6
methi saag
रोजाना की दाल में भी आप चाहे तो कसूरी मेथी को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक पैन में देसी घी में जीरा, हींग के साथ कसूरी मेथी का तड़का लगाना होगा। या फिर आप चाहे तो धनिया की पत्ती की तरह ही इसे भी क्रश करके ऊपर से आखिरी में डाला जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
मेथी
अगर आपको कसूरी मेथी की तीखी सी महक बेहद पसंद है। तो बेझिझक इसे किसी भी डिश में ऊपर से गार्निशिंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
methi ka thepla - फोटो : file photo
वहीं सर्दियों में हरी मेथी को काटकर इसको आटे में गूंथकर परांठे बनाए जा सकते हैं। वहीं आलू के साथ मिलाकर सूखी सब्जी के अलावा मेथी मटर मलाई बहुत ही मशहूर मेथी की सब्जी है। जो ग्रेवी वाली और मसालेदार बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें