फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Special Recipe: करवा चौथ पर पत्नी के लिए तैयार करें जाफरानी खीर, जिसे खाकर वो खोल सकती हैं व्रत

Fri, 10 Oct 2025 05:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Zafrani Kheer At Home For Karwa Chauth 2025: पत्नी करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो उन्हें आराम करने दें और खुद तैयार करें उनके लिए जाफरानी खीर। इसे खाकर वो अपना व्रत खोल सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ पर पत्नी के लिए तैयार करें जाफरानी खीर - फोटो : instagram
How to Make Zafrani Kheer At Home For Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में पतियों का फर्ज बनता है कि वो अपनी पत्नी के लिए कुछ खास करें। इसके लिए वो कुछ ऐसा पकवान तैयार कर सकते हैं, जिसे खाकर उनकी पत्नी व्रत खोल सकें।

इसके लिए आप जाफरानी खीर तैयार कर सकते हैं। दरअसल, व्रत खोलने के समय घर में खास पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें खीर का स्थान बहुत अहम होता है। ऐसे में जाफरानी खीर त्योहार के माहौल को और भी खास बना देगी। इसकी खुशबू और रंग से ही मन प्रसन्न हो जाता है।

जाफरानी खीर न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पचाने में भी हल्की होती है, इसलिए व्रत के बाद इसका सेवन करना स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं स्वाद से भरपूर जाफरानी खीर। ताकि आपकी पत्नी इसे खाकर अपना व्रत खोल सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
जाफरानी खीर बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
जाफरानी खीर बनाने का सामान
  •  बासमती चावल – 1/4 कप
  •  दूध – 1 लीटर
  •  चीनी – 1/2 कप 
  •  केसर – 10-12 धागे
  •  इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता – 2-3 टेबल स्पून
  •  देसी घी – 1 टेबल स्पून

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि

जाफरानी खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें। भिगोने के बाद चावल जल्दी गल जाएंगे। चावलों को भिगोने के बाद अब  केसर को 2 टेबल स्पून गर्म दूध में भिगो दें। इससे केसर का रस अच्छा आता है।

4 of 6
विधि - फोटो : instagram
अब एक भारी तले वाले भगोने में दूध डालकर उसे उबालने रखें। जब दूध उबलने लगे तो उसमें भीगे हुए चावलों को डालकर धीमी आंच पर पकने दें।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
जब चावल नरम हो जाएं और दूध गाढ़ा होने लगे, तो चीनी डालें। चीनी डालने के बाद कुछ देर इसे चलाएं। इसके बाद इसमें अब केसर वाला दूध और इलायची पाउडर मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : instagram
आखिर में ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और घी डालकर 5 मिनट पकाएं। अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें, ताकि व्रत खोलते समय इसे आसानी से खाया जा सके।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें