फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Sweets Ideas: कजरी तीज के लिए घर पर तैयार करें ये मिठाइयां, मिलेगा भरपूर स्वाद

Tue, 12 Aug 2025 07:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Homemade Sweets Ideas For Kajari Teej: इस कजरी तीज अपना व्रत और उपवास घर पर बनी मिठाई से खोलें। इसके लिए यहां कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कजरी तीज के लिए घर पर तैयार करें ये मिठाइयां - फोटो : Adobe stock
Homemade Sweets Ideas For Kajari Teej: कजरी तीज उत्तर भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे खासकर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए मनाती हैं। ये पर्व रक्षाबंधन के बाद पड़ता है। इस दिन व्रत, पूजा और पारंपरिक गीतों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों का भी विशेष महत्व होता है।

अब जब बात त्योहार की हो रही है तो मिठाइयों के बिना यह पर्व अधूरा सा लगता है। हालांकि कई बार समय की कमी या अधिक तैयारी का बोझ मिठाइयों को घर पर बनाने से रोक देता है। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा तलाश रही हैं जो झटपट बन जाए और स्वाद में भी भरपूर हो, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम कुछ ऐसी पारंपरिक और आधुनिक मिठाइयों की सूची लेकर आए हैं जिन्हें आप कम समय, कम सामग्री और कम मेहनत में घर पर बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सेवईं - फोटो : adobe stock
सेवईं 

राखी के तुरंत बाद कजरी तीज पड़ती है, इसलिए आपको बेहद आसानी से सेवईं बाजार में मिल जाएंगी। दूध, शक्कर और रोस्ट की हुई सेवईं से बनने वाली ये मिठाई 10–15 मिनट में तैयार हो जाती है। इसमें ड्राय फ्रूट्स डालकर स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाएं। इसको खाने के साथ भी परोसा जा सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सूजी का हलवा - फोटो : instagram
सूजी का हलवा

कुछ आसान बनाने का प्लान कर रहे हैं तो गर्म घी में भुनी हुई सूजी, शक्कर और पानी से बना हलवा बहुत ही आसान और लोकप्रिय मिठाई है। इसे बनाना भी तो काफी आसान है ही, और साथ ही में ये लोगों को काफी पसंद भी आता है। इसलिए आप इसे भी बना सकते हैं। 

 

4 of 6
नारियल की बर्फी - फोटो : instagram
नारियल की बर्फी

इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको चाहिए होगा बस कद्दूकस किया हुआ नारियल, कंडेन्स्ड मिल्क (या दूध और शक्कर) और थोड़ा सा घी। इन चीजों की मदद से बस 15 मिनट में बन जाती है स्वादिष्ट बर्फी।

 
विज्ञापन

5 of 6
चावल की खीर - फोटो : instagram
चावल की खीर

उबले हुए चावल, दूध और शक्कर से बनने वाली यह मिठाई हर त्योहार में जरूरी होती है। इलायची और केसर डालकर इसे खास बनाएं। इसका सेवन भी आपके व्रत के खाने को और स्वादिष्ट बना देगा। खासतौर पर अगर आप पूड़ी सब्जी बना रही हैं, तब तो इसे अवश्य ही बनाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेसन के लड्डू - फोटो : Adobe stock
 बेसन के लड्डू

बेसन को धीमी आंच पर घी में भूनें, फिर शक्कर और ड्राय फ्रूट्स मिलाकर लड्डू बना लें। कुछ ही सामग्री में बनने वाली ये मिठाई बहुत स्वादिष्ट होती है। इसकी खास बात ये है कि ये लंबे समय तक स्टोर करके रखे जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें