Kajari Teej 2023: कजरी तीज का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए काफी अहम होता है। इस दिन का इंतजार महिलाएं साल भर करती हैं। कजरी तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ से अपने पति की तरक्की और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। हर साल हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज व्रत रखा जाता है। इस वर्ष कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर 2023 के दिन रखा जाएगा।
कई जगहों पर कजरी तीज को सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घरों में सत्तू का इस्तेमाल कर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। भगवान को सत्तू से बनें पकवानों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको सत्तू के लड्डू बनाना सिखाएंगे। ताकि आप आसानी से घर पर सत्तू के लड्डू बनाकर माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ को भोग लगा सकती हैं। इसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है।
विज्ञापन
2 of 6
sattu
सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सामान
सत्तू- 1 कप
चीनी- 1/2 कप (पिसी हुई)
घी- 1/4 कप
कटे हुए पिस्ता- 2 टेबलस्पून
बादाम- 2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
नारियल का बूरा- 1 टेबलस्पून
विज्ञापन
3 of 6
oil
विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई में घी को गरम करें। धीमी आंच पर घी गरम होने दें। गरम घी में सत्तू डालें और इसे हल्का भूरा होने तक भूनें। इस बात का ध्यान रखें सत्तू को ज्यादा भूनने से वो जल सकता हैं, तो ऐसे में सत्तू भूनते वक्त ध्यान रखें।
4 of 6
sattu
अब सत्तू भूनने के बाद इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। इसके बाद फिर इसमें कटे हुए पिस्ता और बादाम को मिलाएं। अब इसमें पिसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
विज्ञापन
5 of 6
लड्डू
- फोटो : istock
आप चीनी की मात्रा को अपने स्वाद के अनुसार बढ़ा सकते हैं। मिश्रण को ध्यानपूर्वक ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इस मिश्रण से छोटे लड्डू बनाएं।
लड्डू बनाते वक्त अपने हाथों को थोड़ा घी जरूर लगाएं ताकि मिश्रण हाथों में नहीं चिपके। अब अपने हिसाब से लड्डू बनाएं और इनसे कजरी तीज पर भोग लगाएं। लड्डू बनाते हुए नारियल का बूरा जरूर लगाएं, ताकि इसका स्वाद बढ़ जाए।