फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagannath Yatra Special Bhog: रथ यात्रा पर बनाएं ये खास मिठाई, जिसके भोग से प्रसन्न होते हैं भगवान जगन्नाथ

Fri, 27 Jun 2025 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jagannath Yatra Special Bhog Recipe: आज से जगन्नाथ यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। ऐसे में जगन्नाथ जी को उनके प्रिय पकवान का भोग लगाना तो बनता है। 
विज्ञापन
1 of 6
जगन्नाथ जी को प्रिय हैं मालपुए - फोटो : adobe stock
Jagannath Yatra Special Bhog Recipe: आज का दिन हम सभी के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज 27 जून से जगन्नाथ जी की यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है।  हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होती है और शुक्ल पक्ष के 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ यात्रा का समापन होता है।

यात्रा के पहले दिन यानी कि आज भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री जगन्नाथ जी यानी श्रीकृष्ण अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। ऐसे में इसकी धूम पुरी, ओडिशा के साथ-साथ देशभर में दिखाई देगी।

लोग अपने घरों में भी इस दिन जगन्नाथ जी की पूजा करते हैं और भगवान को उनके प्रिय पकवानों का भोग लगाते हैं। यदि आप भी कुछ खास भोग तैयार करना चाहती हैं तो मालपुआ तैयार करें। भगवान जगन्नाथ को मालपुआ बहुत ज्यादा प्रिय है, और इसका भोग लगाने की परंपरा दशकों पुरानी है। तो बस आइए आपको आसान विधि से मालपुआ बनाना बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मालपुए बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
मालपुए बनाने का सामान
  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • सूजी (रवा) – 1/2 कप
  • मावा – 3 टेबलस्पून
  • सौंफ पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • केसर के धागे – 1 चुटकी
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • दूध – 1 कप
  • चीनी – 1 कप
  • देसी घी – तलने के लिए
  • काजू – 1 टेबलस्पून
  • पिस्ता – 1 टेबलस्पून

 
विज्ञापन

3 of 6
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
विधि

अब बारी आती है सही विधि से मालपुआ तैयार करने की तो इसके लिए सबसे पहले एक बड़े से कटोरे में गेंहू का आटा छान लें। आटा छानने के बाद इसमें नाप के सूजी मिलाएं। ध्यान रखें मालपुआ बनाने में हर चीज का सही माप होना बेहद जरूरी होता है।

4 of 6
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram
आटा और सूजी मिक्स करने के बाद दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर और सौंफ पाउडर डालकर मिलाएं। अब मालपुआ के मिश्रण को तैयार करने का सबसे अहम पार्ट आ गया है, जिसके लिए आपको पहले तो कटोरे में खोया डालना है, और उसके बाद धीरे-धीरे दूध डालते हुए उसे चलाना है, ताकि अच्छा घोल तैयार हो जाए।
विज्ञापन

5 of 6
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram
ये घोल न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही पतला। इस घोल को अब साइड में रख दें, ताकि ये सेट हो जाए और तब तक चाशनी तैयार करें। मालपुए के लिए आपको एकसार की चाशनी की जरूरत पड़ेगी। चाशनी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची पाउडर भी मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram
बस अब तैयार करें मालपुए। उसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें चम्मच की मदद से मालपुआ डालें। जब ये सुनहरे सिक जाएं तो इसे निकालकर चाशनी में डाल दें। थोड़ी देर इसे ऐसे ही भीगा रहने दें और फिर ठंडा होने पर इसका भोग लगाएं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें