फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Khane me Kya Banau: शनिवार के दिन लंच में तैयार करें इंस्टेंट छोले-भटूरे, बनाने का सरल तरीका यहां से जाने

Sat, 26 Apr 2025 10:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आज शनिवार के दिन आप कुछ स्वादिष्ट बनाने का प्लान कर रही हैं तो आसान विधि से छोले भटूरे तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 8
शनिवार के दिन लंच में तैयार करें इंस्टेंट छोले-भटूरे - फोटो : Adobe stock
Aaj Khane me Kya Banau: आज शनिवार का दिन है, इसलिए ज्यादातर लोगों का आज अवकाश होगा। बहुत से बच्चों की भी आज छुट्टी होती है। ऐसे में हर किसी की फरमाइश होती है अच्छा खाना खाने की। शाम के समय लोग हल्का भोजन करना पसंद करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग परिवार संग घूमने निकल जाते हैं, ऐसे में आप लंच में अपने परिवार के लिए स्वादिष्ट छोले भटूरे बना सकती हैं।

वैसे तो इसे बनाने के लिए छोलों को रातभर के लिए भिगोना पड़ता है, लेकिन हम आपको जो रेसिपी बताने जा रहे हैं, उसको फॉलो करने के बाद छोलों को भिगोने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बिना भिगोए भी इंस्टेंट छोले और भटूरे तैयार कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।  
विज्ञापन

2 of 8
शनिवार के दिन लंच में तैयार करें इंस्टेंट छोले-भटूरे - फोटो : Adobe stock
छोले बनाने का सामान
  •  1 कप उबले हुए सफेद छोले
  • 2 टमाटर 
  •  1 प्याज
  • अदरक-लहसुन पेस्ट  
  •  1 छोटा चम्मच जीरा  
  •  1/2 छोटा चम्मच हल्दी  
  •  1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर  
  •  1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला 
  •  हरा धनिया 

 
विज्ञापन

3 of 8
इंस्टेंट छोले-भटूरे - फोटो : instagram
विधि

चूंकि आपको छोले आज लंच में ही बनाने हैं तो आपके पास इसे रातभर के लिए भिगोने का समय नहीं है। ऐसे में अभी ही इसे खौलते पानी में भिगो दें। दो से तीन घंटे भीगने पर भी ये फूल जाएंगे। छोले जब फूल जाएं तो इन्हें नमक के पानी में डालकर कूकर में उबाल लें। उबलने के बाद इसे साइड में रख दें और अब शुरू करें छोले बनाने की विधि।

4 of 8
विधि - फोटो : Adobe stock
इसके लिए सबसे पहले तो टमाटर की प्यूरी बना लें। चाहें तो इसे बारीक भी काट सकते हैं। जब प्यूरी बन जाए तो एक कढ़ाई में सबसे पहले थोड़ा सा तेल डालें और उसमें हल्दी, जीरा और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद इसमें एकदम बारीक कटा प्याज डालें और उसे सुनहरा होने तक भूनें। जब ये सही से भुन जाए तो इसमें टमाटर की प्यूरी डालें।
विज्ञापन

5 of 8
इंस्टेंट छोले-भटूरे - फोटो : instagram
इसके बाद इसमें सभी बचे मसाले डालें और तब तक भूनें, जब तक कि तेल ऊपर न आ जाए। जब टमाटर से तेल ऊपर आ जाए तो इसमें उबले छोले औक स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिक्स करें। मसाले जब छोलों में मिक्स हो जाए तो इसमें पानी डालें और फिर इसे ढककर खौलाएं। जब ये गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें और आखिर में इसमें ऊपर से हरा धनिया डालें। आपके इंस्टेंट छोले तैयार हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
भटूरे बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
भटूरे बनाने का सामान
  • 1 कप मैदा  
  •  1/4 कप सूजी 
  •  1/2 कप दही  
  •  1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा  
  • थोड़ा सा नमक
  • तेल 

 
विज्ञापन

7 of 8
भटूरे बनाने की विधि - फोटो : freepik
विधि

भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और सूजी को छानकर एक बड़े परात में रख लें। इसके बाद इसमें दही मिक्स करें और गूंथें। जब ये गूंथने लगे तो मैदा में थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नमक डालकर मिक्स करें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए मैदा को पूरी तरह से गूंथ लें। जब ये पूरी तरह से गुंथ जाए तो इसे ढककर रख दें।
विज्ञापन

8 of 8
इंस्टेंट छोले-भटूरे - फोटो : Adobe stock
जब भटूरे खिलाने हों को एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और लोई से भटूरे बेलकर इसे गरम तेल में तल लें। गोल्डन होने पर इन्हें तेल से निकाल लें और प्लेट में रख लें। इसके बाद इन भटूरों को छोले, प्याज, अचार और चटनी के साथ परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें