फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Special Recipes: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें तिरंगा ढोकला और इडली

Tue, 12 Aug 2025 10:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Independence Day Special Tricolor Dhokla and Idli Recipe: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा ढोकला और इडली बनाने का आइडिया बहुत बढ़िया है। यहां हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तैयार करें तिरंगा ढोकला और इडली - फोटो : instagram
Independence Day Special Tricolor Dhokla and Idli Recipe:  स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देशभक्ति की भावना को और भी खास बनाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं तिरंगा ढोकला और तिरंगा इडली की रेसिपी। ये रंगीन और स्वादिष्ट व्यंजन न केवल आपकी खाने की मेज को खूबसूरत बनाएंगे बल्कि ये बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद भी आएंगे।

तिरंगा के तीन रंगों  केसरिया, सफेद और हरे से सजे ये व्यंजन भारतीय तिरंगे की याद दिलाते हैं और खास त्योहार के जश्न में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस स्वतंत्रता दिवस पर आपके घर पर कुछ खास और हेल्दी नाश्ता बने, तो ये तिरंगा ढोकला और इडली जरूर ट्राई करें।
विज्ञापन

2 of 7
तिरंगा ढोकला बनाने का सामान - फोटो : instagram
तिरंगा ढोकला बनाने का सामान
  • सूजी – 1 कप
  •  दही – 1/2 कप
  •  पानी – आवश्यकता अनुसार
  •  ईनो फ्रूट सॉल्ट – 1 टीस्पून
  • सरसों के दाने – 1 टीस्पून
  • हरी मिर्च – 2 
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून 
  • नमक – स्वादानुसार

 
विज्ञापन

3 of 7
तिरंगा रंग के लिए - फोटो : instagram
तिरंगा रंग के लिए
  •  हरा भाग: धनिया पेस्ट या कटा हरा धनिया
  •  सफेद भाग: ढोकले का सिंपल मिश्रण
  •  नारंगी भाग: गाजर का पेस्ट या कद्दूकस किया हुआ गाजर

 

4 of 7
विधि - फोटो : instagram
विधि

अब जान लेते हैं तिरंगा ढोकला बनाने की विधि तो उसके लिए सूजी में दही, नमक, डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। जरूरत हो तो पानी डालें ताकि पतला घोल बन जाए। घोल में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिला लें। अब तीन हिस्सों में घोल को बांट लें। एक में थोड़ा कद्दूकस की हुई गाजर मिला कर उसका रंग नारंगी कर दें। दूसरे में हरा धनिया पेस्ट डालकर हरा रंग दें, और तीसरे को वैसे ही सफेद रहने दें।

इसके बाद स्टीमर में थोड़ा तेल लगाएं और सबसे पहले नारंगी घोल डालकर 5 मिनट भाप में रखें। फिर सफेद घोल डालें और फिर 5 मिनट पकाएं। अंत में हरे घोल की परत डालकर 10-12 मिनट तक पकाएं जब तक ढोकला पूरी तरह पक न जाए। ऊपर से सरसों के दाने, हरी मिर्च, और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

 
विज्ञापन

5 of 7
तिरंगा इडली बनाने की विधि - फोटो : instagram
तिरंगा इडली बनाने की विधि

इडली का बैटर (चावल और उड़द दाल का घोल) – 2 कप

 
विज्ञापन

6 of 7
तिरंगा रंग के लिए - फोटो : instagram
तिरंगा रंग के लिए 

हरा भाग: पालक का पेस्ट या हरा धनिया पेस्ट
 नारंगी भाग: गाजर का पेस्ट
 सफेद भाग: बैटर जैसा ही
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : instagram

विधि

इडली बनाने का बैटर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। अब इस बैटर को तीन हिस्सों में बांट लें। इसके एक हिस्से में पालक का पेस्ट मिलाकर हरा रंग दें। दूसरे हिस्से में गाजर का पेस्ट मिलाएं और तीसरा हिस्सा वैसे ही सफेद रख दें। अब इडली के सांचे को आधा भरें नारंगी मिश्रण से, ऊपर सफेद घोल डालें और अंत में हरा घोल डालें। 10-12 मिनट तक स्टीमर में पकाएं। गरमा गरम तिरंगा इडली चटनी और सांभर के साथ परोसें। आप इसे फ्राई करके रख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें