तिरंगा पुलाव कैसे बनाएं
- फोटो : AI
तिरंगा पुलाव बनाने की विधि
स्टेप 1- सबसे पहले बासमती चावल को 2-3 बार पानी से धोकर करीब 20 मिनट के लिए भिगो दें।
स्टेप 2- एक बड़े बर्तन में पानी उबालें।
स्टेप 3- इसमें नमक, तेज पत्ता, लौंग, इलायची और थोड़ा घी डालें।
स्टेप 4- अब भीगे हुए चावल डालकर उन्हें लगभग 90 प्रतिशत तक पकाएं।
स्टेप 5- चावल पूरी तरह गलने न दें, क्योंकि आगे इसे अलग-अलग मसालों के साथ मिलाना है।
स्टेप 6- पकने के बाद चावल को छानकर ठंडा होने दें।
केसरिया चावल तैयार करें
स्टेप 1- एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें।
स्टेप 2- इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 3- अब बारीक कटी या कद्दूकस की हुई गाजर डालें और कुछ मिनट पकाएं।
स्टेप 4- स्वाद के अनुसार नमक और थोड़ा गरम मसाला डालें।
स्टेप 5- अब इसमें पके हुए चावल का एक हिस्सा डालकर हल्के हाथ से मिलाएं।
स्टेप 6- गाजर के प्राकृतिक रंग से चावल को सुंदर केसरिया रंग मिलेगा।
सफेद चावल तैयार करें
स्टेप 1- अब पैन में थोड़ा घी डालकर काजू या बादाम को हल्का भून लें।
स्टेप 2- इसमें सादा पका हुआ चावल डालें और हल्का नमक मिलाएं।
स्टेप 3- चावल को ज्यादा न चलाएं, वरना दाने टूट सकते हैं।
स्टेप 4- आप चाहें तो सफेद हिस्से में हल्का सुगंधित स्वाद देने के लिए थोड़ी इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं।