Tricolor Food Kaise Banaye: स्वतंत्रता दिवस का जश्न केवल ध्वजारोहण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का भी खास अवसर होता है। अगर इस बार आप 15 अगस्त के सेलिब्रेशन को थोड़ा अलग और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो तिरंगे के रंगों से प्रेरित पौष्टिक व्यंजन बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
केसरिया, सफेद और हरे रंग की प्राकृतिक सामग्री से तैयार किए गए व्यंजन देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होते हैं। गाजर, पपीता, संतरा, दही, पनीर, नारियल, खीरा, पालक, पुदीना, कीवी और हरी सब्जियों जैसी सामग्री का उपयोग करके आप बिना कृत्रिम रंगों के सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक डिश तैयार कर सकते हैं।
ये हेल्दी फूड आइडियाज़ बच्चों की टिफिन पार्टी, स्कूल सेलिब्रेशन, ऑफिस पॉटलक या घर की फैमिली गैदरिंग के लिए भी उपयुक्त हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और स्वादिष्ट तिरंगा-थीम फूड आइडियाज, जो आपके स्वतंत्रता दिवस को और भी खास बना देंगे।