फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर की शक्ति को दोगुना कर देती है कलौंजी, इस्तेमाल करने से पहले जरूर जानें विधि

Sun, 24 Jun 2018 04:12 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
kalaunji
औषधीय गुणों से भरपूर कलौंजी का इस्तेमाल पुराने समय से ही कई बीमारियों के इलाज के तौर पर किया जा रहा है। इसे काला जीरा भी कहा जाता है। कलौंजी में आयरन, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम और फाइबर पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। कई दवाओं को बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे कलौंजी का इस्तेमाल कर आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
diabetes
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए कलौंजी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको डायबिटीज है तो अपने खाने में कलौंजी का इस्तेमाल करें या फिर आप सुबह खाली पेट कलौंजी के बीजों को गुनगुने पानी के साथ का सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
acidity - फोटो : अजय कुमार, अमर उजाला
किसी को एसिडिटी की परेशानी है तो उनके लिए भी कलौंजी अच्छा उपाय है। आप भी अपने खाने में इसका इस्तेंमाल कर एसिडिटी से छुटकारा पा सकते हैं।

4 of 9
arthritis
गठिया रोग वासे कलौंजी के तेल में लहसुन को पका कर दर्द वाली जगह पर मालिश करें। मालिश के बाद वह दर्द वाली जगह पर पट्टी बांध लें।  रोजाना इस तेल से मालिश करने से दर्द में आराम मिलता है और गठिया की समस्या दूर हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 9
strong muscles
कलौंजी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने की क्षमता रखते हैं। अपनी डाइट में कलौंजी को शामिल करें। आप चाहे तो एक चम्मच कलौंजी के तेल को एक ग्लास अंगूर के रस के साथ मिलाकर लेने से आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 9
kidney stone pain
अगर आपको पथरी की शिकायत है तो कलौंजी के बीज को पीसकर शहद के साथ लें। पथरी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 9
headache
अगर आपको बहुत सिर दर्द की शिकायत है तो आप कलौंजी के तेल से मालिश करें। इससे सिर का दर्द दूर हो जाएगा।

8 of 9
lemon grass oil
अगर आपको कफ की समस्या है तो कलौंजी के तेल का इस्तेमाल आपके लिए बहुत अच्छा है।
विज्ञापन

9 of 9
brain
कलौंजी का इस्तेमाल दिमागी क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह अस्थमा और जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें