फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी और हलीम से हैदराबाद ने हासिल किया यूनेस्को का रचनात्मक शहर वाला टैग

Fri, 01 Nov 2019 12:53 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबाद ने एक बार फिर से वैश्विक पहचान हासिल की है। यहां की मशहूर डिश हलीम और बिरयानी को यूनेस्को ने रचनात्मक शहरों की सूची में पाक कला की श्रेणी में जगह दी है। हैदराबाद के साथ ही मायानगरी मुंबई को भी यूनेस्को ने कला की श्रेणी में रचनात्मक शहरों की सूची में शामिल किया है। यूनेस्को ने इस बार रचनात्मक शहरों की सूची में 66 शहरों को शामिल किया है जिसमें भारत से मुंबई और हैदाराबाद हैं। यूनेस्को ने अभी तक 246 शहरों को रचनात्मक शहरों की सूची में शामिल किया है।हैदाराबाद को वैसे भी बिरयानी, कबाब और हलीम के लिए जाना जाता है। यहां की बिरयानी दुनियाभर में मशहूर है। 
 

 

विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010 में हलीम व्यंजन को जी आई टैग भी मिल चुका है। यह पहली बार था जब इस मांसाहारी व्यंजन को यह प्रतिष्ठित खिताब मिला था। हालांकि हैदराबादी बिरयानी कई बार देश के प्रतिष्ठित व्यंजनों की सूची में शामिल हो चुकी है लेकिन यूनेस्को ने पहली बार इसे अपने पाक कला की सूची में शामिल किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
31 अक्टूबर को विश्व शहरी दिवस के दिन यूनेस्को के डायरेक्टर जनरल ऑड्रे आज़ोले ने हैदराबाद और मुंबई को रचनात्मक शहरों की सूची में शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने इन दोनों शहरों को सांस्कृतिक तौर पर समृद्ध बताया। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक और राजनीतिक के साथ-साथ नए पीढ़ी के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यूनेस्को के कल्चर चीफ जूही हान ने कहा कि हैदराबाद के व्यंजन दुनिया के भोजनों के अनुकुल है। शायद इन व्यंजनों के मदद से ही हैदराबाद सम्मान पाता है। हैदराबाद शहर को इस अच्छे खबर के लिए हार्दिक बधाई। नगरपालिका प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने इसके लिए बेहतर काम किया है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इस खबर को ट्विटर पर साझा करते हुए नगरपालिका प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग के मंत्री के टी रामा राव ने कहा कि इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि विश्व शहरी दिवस के अवसर पर हैदराबाद युनेस्को के रचनात्मक सुची के पाक श्रेणी में शामिल हो गया है। यूनेस्को के इस साल के 66 शहरों की सूची में भारत के 2 शहरों में यह एक है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हलीम की रेसिपी

बोनलेस मटन से बनने वाली हलीम बहुत ही मुलायम डिश है। हलीम बनाने के लिए मटन को अच्छी तरह धोएं। इसके बाद मटन को नमक और दही के साथ आधे घंटे के लिए मैरीनेट करें। साथ ही एक चम्मच चना दाल, एक चम्मच हरी मूंग दाल आधा कप दलिये को  4 घंटे के लिए भिगो कर रखें।

अब एक नॉन स्टिक पैन में घी या तेल को गरम करें, उसमें दलिया और दाल डाल कर कुछ मिनट तक चलाएं। फिर उसमें 1 कप पानी डालें और मैरीमेट किए मटन को डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।

अब इसमें हरी मिर्च पेस्ट, काला जीरा, काली मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट, आधा कप फ्राई किया हुआ प्याज, गरम मसाला पाउडर और मटन का शोरबा डाल कर मिक्स कर दें। जब सभी चीजें पक जाएं, तब इसमें पुदीना, कटी हरी धनिया और नमक डालें। पैन को ढंक दें और आंच को धीमा कर के मटन को 5 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद ढक्कन खोलें और मटन के पीस को निकाल लें। अब किसी बडे़ चम्मच से मिश्रण को पीस दें और पकने दें। उसके बाद मटन पीस को फिर से पैन में डालें। करीब छह से सात मिनट के बाद आंच को बंद कर दें। अब आप अपने हलीम को फ्राइड प्याज के साथ परोस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबादी बिरयानी की रेसिपी
 
हैदराबादी बिरयानी बनाने के लिए 500 ग्राम मटन में तीन चौथाई कप दही, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच अदरक का रस, एक चम्मच लहसुन का रस, एक चम्मच मीट मसाला, काली मिर्च और  स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें। और तीस मिनट के लिए फ्रिज मे रख दें।

किसी बड़े कुकर को गर्म कर उसमें एक चम्मच मक्खन फैला दें और मसाला लगा मटन डालें। आंच को पांच मिनट के लिए तेज करें और उसमें तीन कप पानी डालें। अब इसे छानकर अलग रख दें।

अब कुकर में घी को गर्म करें और उसमें बिरयानी मसाला, पिसा हुआ मसाला व प्याज डालें और फ्राई करें। उसमें टमाटर का पेस्ट व टोमैटो प्यूरी डाल कर मिक्स करें और तीन चौथाई तैयार मटन को मिलाएं। हल्का तले और पांच मिनट के लिए अलग रख दें।

डे़ढ कप बासमती चावल धोकर 15 मिनट तक सूखने के लिए रख दें, इसे भी तीन चौथाई पका लें और निथारकर अलग रख दें।

किसी भारी तले वाले कुकर में मक्खन लगाएं, आधे चावल की परत बिछाएं, उसपर मटन की परत फैलाएं और फिर केसर वाला दूध छिड़क दें। 

चावल, मटन, और केसर दूध के साथ प्रक्रिया को दोहराएं। पैन को ढांक दें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। हैदराबादी बिरयानी तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें