फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडा खाने से पहले क्या आप ये खास बात चैक करते हैं? ये खबर आपके लिए वार्निंग है

Tue, 19 Jun 2018 08:45 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
egg
अक्सर ऐसा होता है हम बाजार से अंडे की पूरी क्रेट खरीद लाते हैं। पर ऐसा तो नहीं है कि आप जिस दिन लाए तभी सारा खत्म कर देते हैं। कई बार तो आप इसे फ्रिज में रखकर इसे पूरा महीना चलाते हैं। फ्रिज में रखे अंडे तो काफी दिनों तक सुरक्षित रहते हैं, पर इस बात की क्या गारंटी है कि जिन अंड़ों को आप बाजार से खरीद कर लाए वह सही है या खराब। क्योंकि खराब अंडे को खाने से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप सही और खराब अंडे की पहचान करें...
विज्ञापन

2 of 4
egg
अंडे की फ्रेशनेस जांच करने के लिए आप उसे एक कटोरे में ठंडा पानी लेकर उसमें डूबा दें। अगर अंडा पानी में डूब जाता है तो इसका मतलब होता है कि वह ठीक है और खाने लायक है। अगर अंडा पानी के ऊपर तैरने लगता है तो वह अंडा खराब है। इसे खाने में न इस्तेमाल करे। साथ ही इसे तुरंत फैंक देना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 4
egg
अंडे को अपने कान के पास ले जाकर हिलाएं। अगर इसमें से किसी तरह की आवाज आती है इसका मतलब अंडा खराब है। आप इसे फेंक दे। सही अंडे में से किसी तरह की आवाज नहीं आती।
विज्ञापन

4 of 4
potato egg
अंडे को तोड़कर भी उसकी फ्रेशनेस जांची जा सकती है। अंडे को तोड़कर प्लेट में रखने पर अंडे का योक ग्लोब शेप में फैल जाए और सफेद हिस्सा उससे सटा नजर आए तो इसका मतलब है अंडा ताजा है, वहीं अगर सफेद हिस्सा पानी की तरह नजर आए और योक सपाट दिखे। तो इसका मतलब अंडा खराब हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें