फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: फफूंदी लगे अचार को कैसे बनाएं खाने योग्य ? जानिए वो तरीका जो हर गृहिणी को पता होना चाहिए

Wed, 18 Jun 2025 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Prevent Fungus in Pickle: वैसे तो अचार सालों-साल चलते हैं, लेकिन कई बार इसमें फंगस लग जाती है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, यहां हम इसी बारे में आपको बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
अचार में लग गई है फफूंदी तो क्या करें ? - फोटो : instagram
How to Prevent Fungus in Pickle : गर्मी के मौसम में हर भारतीय घर में अचार डाला जाता है। ये अचार इतना होता है कि सालों-साल बड़ी ही आसानी से चल जाता है। पर, जब बारिश का मौसम आता है और हर तरफ नमी आने लगती है तो इस मौसम का प्रभाव सीधा अचार पर पड़ता है। इस नमी वाले मौसम की वजह से अचार में धीरे-धीरे फंफूदी पड़ने लगती है।

बहुत से लोगों को लगता है कि यदि अचार में फंफूदी लग गई तो इसे फेंकना बेहतर होता है। जबकि ऐसा नहीं हैं। आप कुछ टिप्स अपनाकर फंफूदी लगे अचार को सही कर सकते हैं। जी हां कुछ ऐसी आसान टिप्स होती हैं, जिनको आजमाकर आप फंफूदी लगे अचार को भी दोबारा खाने के योग्य बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहले करें चेक - फोटो : instagram
पहले करें चेक

यदि अचार में फफूंदी लग गई है तो पहले ये चेक करें कि ये अंदर तक तो नहीं लगी। क्योंकि सिर्फ ऊपर लगी हुई फफूंदी को हटाया जा सकता है। अगर फफूंदी अंदर तक चली गई है तो इसे फेंकना ही बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसके सेवन से फूड पॉइजनिंग, गैस्ट्रिक इंफेक्शन, या लिवर इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि ये सिर्फ ऊपर ही लगी है तो हमारे बताए नुस्खों को आजमा लें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
ऊपर से हटा लें - फोटो : instagram
ऊपर से हटा लें

यदि अचार में फफूंदी लग गई है तो सबसे पहले तो जितने हिस्से में फफूंदी लगी है उसके थोड़े नीचे तक का हिस्सा निकालकर फेंक दें। फफूंदी वाला अचार जब हटा दें तो उसके बाद भी चेक कर लें कि फफूंदी का कुछ हिस्सा भी उसमें रह न जाए, वरना ये दिक्कत पैदा कर सकता है।

 

4 of 7
अब डालें सरसों का तेल - फोटो : AdobeStock
अब डालें सरसों का तेल

अक्सर फफूंदी अचार में तब लगती है, जब अचार तेल में डूबा नहीं रहता है। बाहर निकला अचार नमी के संपर्क में आता है, जिससे इसमें फंगस लगती है। ऐसे में फफूंदी वाले अचार को फेंक कर इसमें सरसों का तेल भर दें, ताकि ये डूबा रहे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
सिरका मिलाएं - फोटो : Adobe stock
सिरका मिलाएं

अचार में फफूंद लगने लगी है तो उसे हटाकर उसमें थोड़ा सा सिरका मिला दें। सिरके की वजह से अचार सालों-साल खराब नहीं होता है। ये फफूंदी को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
लगाएं धूप - फोटो : instagram
लगाएं धूप

जब नमी आने लगे तो अचार को बीच-बीच में चलाएं और धूप में रखें। धूप में रखने से इससे नमी कम होगी और बैक्टीरिया मरते हैं। धूप में रखने से पहले और बाद में भी इसे चलाएं अवश्य, ताकि तेल मिक्स होता रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्लास्टिक के डिब्बे से निकाल दें - फोटो : Adobe stock
प्लास्टिक के डिब्बे से निकाल दें

यदि आपने अचार को प्लास्टिक के डिब्बे में रखा है तो उसे उसमें से निकाल लें, क्योंकि प्लास्टिक के डब्बों में अक्सर नमी रुक जाती है, जिससे फफूंद लग सकती है। अचार हमेशा चीनी मिट्टी या फिर कांच के जार में रखा जाता है। इसलिए इसे कांच के जार में रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें