फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veg Omelette Recipe: कभी वेज आमलेट खाया है ? अगर नहीं तो नोट करें ये रेसिपी

Tue, 03 Feb 2026 10:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Veg Omelette: अंडे का आमलेट तो आपने खाया ही होगा, पर क्या कभी आपने वेज आमलेट खाया है। अगर नहीं, तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको वेज आमलेट की रेसिपी बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
वेज आमलेट - फोटो : instagram
How To Make Veg Omelette: अंडे का आमलेट तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी आपने वेज आमलेट ट्राई किया है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, आजकल हेल्दी और वेजिटेरियन फूड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में वेज आमलेट उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो अंडा नहीं खाते लेकिन आमलेट जैसा स्वाद और टेक्सचर चाहते हैं।

ये रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। वेज आमलेट को बेसन, सब्जियों और हल्के मसालों से तैयार किया जाता है, जो शरीर को प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो वेज आमलेट जरूर बनाएं।
विज्ञापन

2 of 7
वेज आमलेट बनाने का सामान - फोटो : instagram
 वेज आमलेट बनाने का सामान
  •  बेसन – 1 कप
  •  बारीक कटा प्याज – 1
  • बारीक कटी शिमला मिर्च – 1/2
  •  टमाटर – 1
  • हरी मिर्च – 1  
  • हरा धनिया – 2 चम्मच
  •  नमक – स्वाद अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  •  हल्दी – चुटकी भर
  • अजवाइन – 1/4 चम्मच
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  •  तेल – सेकने के लिए
विज्ञापन

3 of 7
वेज आमलेट - फोटो : instagram
विधि

वेज आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरा बाउल लें और उसमें बेसन डालें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छी तरह फेंटें ताकि घोल में कोई गांठ न रहे। घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा, बल्कि आमलेट जैसा स्मूद होना चाहिए।

 

4 of 7
वेज आमलेट - फोटो : instagram
अब इस घोल में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। इसके बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें ताकि सब्जियां और मसाले बराबर मिल जाएं।

 
विज्ञापन

5 of 7
वेज आमलेट - फोटो : instagram
इसके बाद एक तवा मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें। जब तवा अच्छी तरह गरम हो जाए, तो तैयार घोल को तवे के बीच में डालें और चम्मच से हल्के हाथ से फैलाएं।

 
विज्ञापन

6 of 7
वेज आमलेट - फोटो : instagram
आमलेट को धीमी आंच पर लगभग 2 से 3 मिनट तक पकने दें। जब नीचे की सतह सुनहरी हो जाए, तब इसे सावधानी से पलटें और दूसरी तरफ भी अच्छे से सेंक लें। दोनों तरफ से पक जाने पर गैस बंद कर दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वेज आमलेट - फोटो : Adobe stock
गरमागरम वेज आमलेट को हरी चटनी, टमाटर सॉस या ब्रेड के साथ परोसें। यह एक आसान, हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे आप रोज़ाना भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें