samosa
- फोटो : pixabay
ब्रेड से समोसा बनाने की विधि
समोसे की फिलिंग तैयार करने के लिए उबले आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इस आलू में नमक स्वादानुसार डालें। साथ में अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। पैन में तेल डालकर गर्म करें और आलू के मिश्रण को अच्छी तरह से भून लें। जिससे कि इनका रंग बदल जाएं। ब्रेड के सुनहरे किनारे चाकू की मदद से काटकर अलग कर लें।
बेलन की मदद से सारी ब्रेड को बेलकर चपटा कर लें। फिर इसके दो भाग कर लें। आधे भाग में समोसे की फिलिंग को भरकर ब्रेड के दोनों किनारों को पकड़कर चिपकाएं। चिपकाने के लिए पानी की मदद ली जा सकती है। बस तैयार सारे समोसों को कड़ाही में डालकर सुनहरा होने तक तलें। तैयार है गर्मागर्म क्रिस्पी समोसे, इसे आप चाय के साथ खाकर लुत्फ उठाएं।