फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tea Recipe: चाय में पहले अदरक जाएगी या दूध? जानें सही तरीका ताकि पड़ोसी भी खुशबू से खींचे चले आएं

Wed, 03 Sep 2025 01:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make perfect Tea At Home: अगर आप भी घर पर टपरी वाली चाय बनाना चाहते हैं तो पहले चाय की सही रेसिपी जान लें। ताकि आप भी बारिश के मौसम में कड़क चाय का आनंद उठा सकें। इस लेख में हम आपको एकदम टपरी जैसी चाय बनाने का तरीका बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
चाय में पहले अदरक जाएगी या दूध? - फोटो : Adobe stock
How To Make perfect Tea At Home: बारिश का मौसम हो और हाथ में एक प्याला गरमा गरम कड़क टपरी वाली चाय न हो, तो मजा अधूरा सा लगता है। टपरी वाली चाय की खासियत उसकी खुशबू और स्वाद में छुपी होती है, जो सीधे दिल को छू जाती है। अगर आप भी घर पर वही कड़क और मजेदार चाय बनाना चाहते हैं, जो सड़क किनारे की चाय की दुकान पर मिलती है, तो सबसे जरूरी है चाय की सही विधि को समझना।

अक्सर लोग चाय बनाते वक्त गलत तरीके से दूध और पानी डाल देते हैं या फिर मसालों का सही मिश्रण नहीं बना पाते, जिससे चाय का स्वाद फीका या बहुत ज्यादा होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे टपरी वाली चाय बनाने की सही रेसिपी, जिसमें स्वाद भी हो और खुशबू भी ऐसी कि बारिश की ठंडी हवा में गर्मागर्म चाय का आनंद दोगुना हो जाए। 
विज्ञापन

2 of 7
चाय बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
चाय बनाने का सामान
  •  पानी – 1 कप
  • दूध – 1 कप
  •  चाय पत्ती – 2 छोटी चम्मच
  •  अदरक 
  •  शक्कर – स्वाद अनुसार
  •  इलायची  

 
विज्ञापन

3 of 7
चाय बनाने की सही विधि - फोटो : istock
चाय बनाने की सही विधि

चाय बनाते समय आपको किसी तरह का संशय न हो, ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे। इसके लिए सबसे पहले तो आपको पानी उबालना है। इसके लिए एक चाय वाले पैन या पतीले में 1 कप पानी डालें और गैस पर चढ़ाएं।

4 of 7
चाय बनाने की सही विधि - फोटो : AdobeStock
जब पानी हल्का गरम हो जाए तो उसमें कद्दूकस की हुई अदरक डालें। इसी दौरान आपको इलायची कूटकर डालनी है। इलायची को कूटकर डालेंगे तो ही इसकी खूशबू आएगी। अब इसे 1 मिनट तक गर्म होने दें।
विज्ञापन

5 of 7
चाय बनाने की सही विधि - फोटो : Adobe stock
इसके बाद जब अदरक की खुशबू आने लगे तो उसमें चायपत्ती डाल दें। चायपत्ती को अब कम से कम 2 से 3 मिनट पानी में ऐसे ही उबालना है। 3 मिनट के बाद इसमें दूध डालें और इसके खौलने का इंतजार करें। इसे कम से कम 4-5 मिनट खौलाएं, ताकि इसका रंग अच्छा आ जाए।
विज्ञापन

6 of 7
चाय बनाने की सही विधि - फोटो : Adobe stock
जब ये खौल जाए तो आखिर में इसमें चीनी डालें। चीनी डालने के बाद इसमें सिर्फ एक बार उबाल आने का इंतजार करना है। उबाल आते ही गैस बंद करके इसे छलनी से छान लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अदरक पहले क्यों डालते हैं ? - फोटो : Adobe stock
अदरक पहले क्यों डालते हैं ?

इस रेसिपी को जानने के बाद आपके मन में ये सवाल अवश्य आया होगा कि अदरक को ही पहले क्यों डालते हैं ? तो इसका जवाब है कि जब आप अदरक को पहले पानी में डालकर खौलाएंगे तो इससे इसकी खुशबू पानी और चायपत्ती में अच्छी तरह से घुल जाएगी। ऐसे में अदरक का स्वाद ज्यादा अच्छा आता है। इसलिए चाय में अदरक हमेशा दूध से पहले ही डाली जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें