फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Recipe 2022: घर में बनाएं बाजार जैसा नान, सबको आएगा पसंद

Mon, 24 Oct 2022 12:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
naan - फोटो : istock
त्योहारों के दिन हर घर में कुछ ना कुछ स्पेशल खाना बनता है। पुलाव, सब्जी और मीठे में भी बहुत सारे पकवान बनाने की लिस्ट होती है। लेकिन अक्सर इन सबके साथ वहीं रोटी, पराठे या फिर पूड़ी बनाते होंगे। तो इस बार आप बाजार जैसे नान को ट्राई करें। जिसे बनाना इतना मुश्किल भी नही है। बस थोड़ी सी तैयारी पहले से करके आप दो तरह के स्वाद वाली नान रोटी बना सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएंगे नान। 
विज्ञापन

2 of 5
बटर नान - फोटो : Pixabay
बटर नान बनाने की सामग्री
दो कप मैदा, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, एक चम्मच तेल, एक चौथाई कप दही, एक चम्मच चीनी, बटर।
विज्ञापन

3 of 5
बटर नान - फोटो : Pixabay
बटर नान बनाने की विधि
बाजार जैसा नान घर में बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को किसी बड़े बर्तन में ले। फिर इसके बीचोंबीच जगह बनाकर दही डालें। साथ में नमक, बेकिंग सोडा और चीनी डाल दें। इन सारी चीजों को मिला लें। अब हल्का गुनगुना पानी लें और मैदे को गूंथ लें। आटे को बेहद नरम गूंथना है। एक बार गरम पानी से मैदे को एक साथ लपेटने के बाद हाथों में तेल लगा लें और फिर आटे को खूब गूंथें। जिससे कि ये बिल्कुल नरम हो जाए। 

4 of 5
naan - फोटो : istock
अब इस आटे को ढंककर रख दें। करीब दो से तीन घंटे बाद देखेंगे कि ये आटा फूल कर ज्यादा हो गया है। बस नान बनाने के लिए हाथ पर सूखा मैदा लगा लें। फिर इस आटे की लोईयां काट लें। फिर इन लोईयों की रोटी बेल लें और एक तरफ पानी लगा लें। तवे को गर्म कर लें। फिर रोटी की गीली सतह को तवे पर डालें और उसे उल्टा कर दें। नान को अच्छी तरह से सिंक जाने दें। जब ये सिंक जाए तो तवे को सीधा कर दें। बस तैयार है रेस्टोरेंट वाली नान, इसके ऊपर बटर लगाकर गर्मागर्म सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नान - फोटो : Istock
गार्लिक नान बनाने की विधि
गार्लिक नान बनाने के लिए पूरी तैयारी नान जैसी ही करें। बस आटे की लोई बनाकर इसे बेल लें। फिर इसके एक तरफ पानी से गीला कर लें। फिर बारीक कटे लहसुन और धनिया को इसके ऊपर चिपका दें। और नान को सेंक लें। तैयार है स्वादिष्ट गार्लिक नान। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें