Tips To Make Makki Ki Roti At Home: मक्के की रोटी स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, उसे बनाना उतना ही मुश्किल भी माना जाता है। कई लोग शिकायत करते हैं कि रोटी बेलते या तवे पर सेकते समय बार-बार टूट जाती है, जिससे पूरा प्रोसेस झंझट वाला हो जाता है। खासकर सर्दियों के सीजन इसे खाने का काफी मन काफी होता है। ऐसे में जब बनाते समय ये टूट जाती है, तब बड़ी निराशा होती है।
पर, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ आसान सी ट्रिक्स अपनाकर आप भी परफेक्ट, गोल और बिना टूटे मक्के की रोटियां बना सकती हैं। इन उपायों को अपनाने से न केवल रोटी नरम बनेगी बल्कि उसे बेलना और तवे पर उतारना भी बेहद आसान हो जाएगा। तो आइए बिना देर किए आपको आसान विधि से परफेक्ट मक्के की रोटी बनाना सिखाते हैं।