खट्टा-मीठा वाला आम का अचार बनाने की सबसे सरल विधि
- फोटो : AI
खट्टा-मीठा आम का अचार बनाने का सामान
- कच्चे आम – 1 किलो
- चीनी – 500 ग्राम
- नमक – 2 बड़े चम्मच
- हल्दी – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
- सौंफ – 1 बड़ा चम्मच
- मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच
- सरसों का तेल – 200 ml
बनाने की विधि
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें और उन्हें हल्का नमक डालकर 2–3 घंटे के लिए रख दें, ताकि आम का अतिरिक्त पानी निकल जाए और आचार गाढ़ा बने। इसके बाद एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का भून लें, जिससे मसालों की खुशबू निकल आए। अब इसमें कटे हुए आम डालकर धीमी आंच पर हल्का पकाएं ताकि आम थोड़ा नरम हो जाए। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर धीरे-धीरे चीनी डालें।
आंच को कम रखते हुए आम और मसालों को पकाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए और मिश्रण गाढ़ा सिरप जैसा न बन जाए। मिश्रण गाढ़ा होने और आम नरम होने के बाद गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रखें। कुछ दिनों के बाद अचार का स्वाद और भी बेहतर और मसालेदार हो जाता है, जिससे यह पराठे, चावल या रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।