Potato Chips Recipe: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे आलू के चिप्स खाना पसंद नहीं होगा। इसी वजह से बाजार में अब तो कई फ्लेवर के आलू के चिप्स बने बनाए मिलते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले आलू के चिप्स को सेवन व्रत के दौरान नहीं किया जा सकता। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही फलाहारी आलू के चिप्स तैयार कर सकते हैं।
खासतौर पर अब जब महाशिवरात्रि का त्योहार आ ही गया है तो आपके पास पारंपरिक चिप्स बनाने का समय भी नहीं बचा है। इसी के चलते हम आपको इंस्टेंट आलू के चिप्स बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है। इस चिप्स को तैयार करने में न तो आपको ज्यादा समय लगेगा और न ही आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं इंस्टेंट फलाहारी चिप्स बनाने का तरीका।