रोज की भागदौड़ में अगर आपको भी समझ में नहीं आता कि नाश्ते में या टिफिन में देने के लिए क्या बनाया जाए जो बच्चों से लेकर बड़ों को भी पसंद आए तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वेज मेयोनीज सैंडविच रेसिपी। इसे बनाना बहुत आसान हैं और ये कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। तो आइए जाने सैंडविच बनाने की इस रेसिपी को।
विज्ञापन
2 of 3
- फोटो : pixa
सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
ब्रेड के आठ से दस स्लाइस, एक खीरा, एक प्याज, एक टमाटर और एक शिमला मिर्च, मेयोनीज, बारीक कटा धनिया, हरी चटनी, आठ-दस कुटी हुई काली मिर्च, नमक स्वादानुसार
वेज मेयोनीज सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले खीरा, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च को बारीक टुकड़ों में काट लें। अब इन सारी सब्जियों को एक बर्तन में डालकर उसमें दो बड़े चम्मच मेयोनीज मिलाएं, इसके साथ ही कुटी हुई काली मिर्च और नमक स्वाद के अनुसार डालें। साथ ही कटा हुआ बारीक हरा धनिया भी डालें। ब्रेड के किनारों को चाकू से काट कर अलग कर दें। ब्रेड की एक सतह पर हरी चटनी लगाएं और उसके ऊपर सब्जियों के तैयार मिश्रण को फैलाएं और दूसरी ब्रेड सब्जियों के ऊपर रखें। तैयार है आपका वेज मेयोनीज सैंडविच और इसे केचप या धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।