फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना करें आंवला जैम का सेवन, जानिए रेसिपी

Sat, 12 Dec 2020 09:00 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवले में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में सहायक होता है। कई लोगों को कच्चा आंवला खाना पसंद नहीं होता है। जिन लोगों को कच्चा आंवला खाना पसंद नहीं है, वो लोग आंवले का जैम भी बना सकते हैं। आंवला जैम काफी स्वादिष्ट भी होता है। आंवला जैम बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको आंवला जैम बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आंवला जैम बनाने में आपको लगभग दस मिनट का समय लगेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए आंवला जैम रेसिपी...
विज्ञापन

2 of 5
आंवला- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आंवला जैम रेसिपी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
  • आंवला- 500 ग्राम
  • चीनी- 500 ग्राम
  • इलाइची- 3-4
  • दालचीनी का टुकड़ा- 2 इंच
अगली स्लाइड्स में जानिए आंवला जैम रेसिपी....
विज्ञापन

3 of 5
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
स्टेप 1
  • सबसे पहले आंवले को पानी से धो लें। इसके बाद एक पैन में 1 कप पानी डालें। अब इस पैन में आंवले डालें और धीमी आंच पर नर्म होने तक पकाएं। पैन के ऊपर ढक्कन भी रखें। आंवले जब नर्म हो जाएं तो गैस को बंद कर दें। आंवले के ठंडा होने के बाद बीज निकाल लें।

4 of 5
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
स्टेप 2
  • दूसरे स्टेप में आंवले का पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद आंवले के पेस्ट में चीनी मिलाएं और मध्यम आंच पर पकाएं। जब यह मिश्रण में उंगलियों में जैम की तरह चिपकने लग जाए तो गैस को बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
स्टेप 3
  • अब आपने इलाइची और दालचीनी को पीस लेना है और इस मिश्रण को जैम में मिला लेना है। इन आसान तीन स्टेप्स में आंवला जैम तैयार हो जाएगा। आप जैम को कांच के कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। इस जैम का इस्तेमाल आप कई महीनों तक कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें