अनियमित खान-पान और भागदौड़ भरी जीवनशैली की वजह से मोटोपे की समस्या आम हाते जा रही है। कई तरह की बीमारियां मोटापे के कारण हमाारे शरीर को जकड़ लेती हैं और मोटापे की वजह से हमारे शरीर की बनावट भी बिगड़ने लगती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं तो आपको अपने डाइट प्लान में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। कुछ चीजें ऐसी हैं जिनको आपको अपने डाइट प्लान से हटाना होगा। आइए, जानते हैं कौनसी हैं वो चीजें।
विज्ञापन
2 of 4
फलों का जूस
प्राकृतिक तौर पर फलों के जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए फलों का जूस अपने डाइट प्लान से हटा दें। फलों के जूस से बेहतर है कि फल ऐसी ही खा लिए जाएं। फलों को खाने से रक्त शुगर स्थिर रहता है क्योंकि इससे शरीर में फाइबर जाता है, परंतु जब फलों का जूस बनाते हैं तो उसमें फाइबर नहीं रहता है।
विज्ञापन
3 of 4
ट्रांस फैट वाली चीजों से बढ़ता है मोटापा, तुरंत छोड़ दे इनका सेवनट्रांस फैट वाली चीजों का सेवन करने से मोटापे तुरंत बढ़ा सकता है। ट्रांस फैट वाली चीजों का सेवन कम करने से आपका वजन एकदम नहीं बढ़ेगा और आप मोटापे के शिकार होने से बच जाएंगे। आइए, आपको बताते हैं किस तरह के भोजन में पाया जाता है ट्रांस फैट...
1. बाहर के खाने यानी स्ट्रीट फूड में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है, इसलिए बाहर की चीजों का सेवन कम करने की कोशिश करें। 2. ट्रांस फैट की मात्रा बिस्कीट और पैकेट बंद चिप्स में भी अधिक रहती है, इसलिए इन सब का सेवन भी कम कर दें। आप घर पर बनी चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें, ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप मोटापे की समस्या से दूर रहेंगे।
डाइट सोडा में हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सीरीप (एचएफसीएस) और कृत्रिम मिठास की मात्रा अधिक होती है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में बताया गया है कि एचएफसीएस की वजह से मोटापा बढ़ता है। जानवरों में हुए इस शोध में यह बात सामने आई है कि एचएफसीएस के कारण वजन बढ़ता है। अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो फौरन डाइट सोडा का सेवन छोड़ दें।