Check Rice : आजकल बाजार में मिलावट बढ़ती जा रही है। खाद्य सामग्री को मिलावट के जरिए तैयार किया जाता है, जिसे लोग बाजार से खरीद लाते हैं और उनकी गुणवत्ता परखे बिना सेवन करते हैं। इस तरह की मिलावट वाली खाद्य सामग्रियां सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। दूध में पानी मिलाना सामान्य मिलावट है लेकिन जो चावल हमारी रसोई में रोजाना पकता है और उसे घर के सभी लोग स्वाद लेकर खाते हैं, वह भी मिलावटी हो सकता है। इन दिनों बाजार में निकली चावल बिक रहे हैं। लोगों को पता भी नहीं कि जो चावल वह खा रहे हैं, वह प्लास्टिक के हो सकते हैं। प्लास्टिक के चावल देखने में असली चावल की तरह ही दिखते हैं। पकने के बाद भी प्लास्टिक के चावल की पहचान नहीं की जा सकती है। ऐसे में लोग अनजाने में सेहत के लिए बहुत खतरनाक चीज का सेवन कर रहे हैं। कहीं आप भी नकली या प्लास्टिक के चावल तो नहीं खा रहे, इसकी पहचान करने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। आसान तरीके से घर पर करें असली और नकली चावल की पहचान।