घर में रखे शहद के ये फायदे जान लेंगे तो खुद को शहर खाने से रोक नहीं पाएंगे। योग थैरेपिस्ट और योगा ट्रेनर नीलम कंडवाल ने शहद के कुछ फायदे बताए हैं। शहद कई बीमारियों को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं शहद के क्या लाभ हैं और इसका प्रयोग कैसे करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 7
neelam kandwal
नीलम ने बताया कि शहद में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड, प्रोटीन और खनिज पाए जाते हैं। ग्लूकोज पाया जाता है। साथ ही शहद में पाए जाने वाला विटामिन और शुगर शरीर के भीतर जाते ही कुछ ही समय में घुल जाता है। शहद का इस्तेमाल औषधी बनाने के साथ-साथ सौंदर्य प्रसाधन की तरह भी किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
ginger
अदरक के रस में शहद मिलाकर देने से खांसी में आराम मिलता है। सूखी खांसी में भी शहद और नींबू का रस लेने से फायदा होता है। जी मिचला रहा हो तो शहद लेना चाहिए। कब्ज की शिकायद होने पर टमाटर या संतरे के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर खाने से लाभ होता है।
4 of 7
डेमो
- फोटो : डेंमो
यदि आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रात में दूध में शहद डालकर पीएं। मांसपेशी मजबूत करनी हो, रक्तचाप नॉर्मल करना हो या हीमोग्लाबिन बढ़ाना हो तो भी शहद का सेवन लाभकारी है। यदि आप थकान महसूस करते हैं या फिर आपको एनीमिया है तो शहद का सेवन करें।
विज्ञापन
5 of 7
Honey With Water
वजन घटाने के लिए भी शहद लाभकारी है। आप यदि गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर सुबह खाली पेट लेंगे तो कुछ ही समय में आप अपना वजन कम होते हुए देख सकते हैं। जोड़ों में अधिक दर्द हो तो शहद में दालचीनी का पाउडर मिलाकर मसाज करनी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
शहद
- फोटो : getty images
जुकाम दूर करने के लिए शहद, अदरक और तुलसी के पत्तों का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चाटने से राहत मिलती है। ठीक से नींद नहीं आती तो रात को दो चम्मच शहद खाकर सोना लाभकारी होता है। शहद का नियमित प्रयोग से शरीर स्वस्थ, सुंदर, बलवान, स्फूर्तिवान बनता है और दीर्घजीवन प्रदान करता है।
आंखों में रोज 1-2 शहद की बूंद डालने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। गर्भावस्था के दौरान शहद का सेवन करने से होने वाला बच्चा स्वस्थ एवं मानसिक दृष्टि से अन्य शिशुओं से श्रेष्ठ होती है। त्वचा के जल जाने, कट जाने या छिल जाने पर भी शहद लगाने से लाभ मिलता है। शहद को अनार के रस में मिलाकर लेने से दिमागी कमजोरी, सुस्ती, निराशा तथा थकावट आदि दूर होते हैं। मीठी सौंफ के साथ 1-2 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से दिल को मजबूत करता है।